जानिए, कैसा हो सकता है पहले टी20 में भारत का प्लेइंग इलेवन

चलिए, जानते हैं कैसा हो सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में भारत का प्लेइंग इलेवन।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 23, 2019, 06:23 PM IST

Published On Feb 23, 2019, 06:23 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2019, 06:23 PM IST

MS Dhoni with Vijay Shankar @BCCI Twitter page

विशाखापत्तनम में भारतीय टीम टी20 मुकाबले के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी में परिवर्तन जरूर देखने को मिल सकते हैं।

पढ़ें: आईपीएल से पहले रिषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को दी चुनौती

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड में आराम के बाद कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है तो चोट की वजह से हार्दिक पांड्या भी सीरीज से बाहर हो गए हैं। चलिए, जानते हैं कैसा हो सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में भारत का प्लेइंग इलेवन।

ओपनिंग में रोहित और शिखर धवन

भारतीय टीम के ओपनिंग की कमान रोहित शर्मा और शिखर धवन के हाथों में ही रहने वाली है। इन दोनों पर टीम को धुंआधार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी।

मिडिल ऑर्डर में कोहली, पंत और विजय

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में विजय शंकर को तीसरे नंबर पर भी मौका मिला था लेकिन कोहली की वापसी के बाद उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जा सकता है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे जबकि रिषभ पंत और विजय शंकर उनके बाद आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर, कार्तिक फिनिशर

टीम में विकेटकीपर की भूमिका में महेंद्र सिंह धोनी ही नजर आएंगे। दिनेश कार्तिक पर एक बार फिर से मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रहेगी।

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या

टीम इंडिया में विजय शंकर और क्रुणाल पांड्या दो ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन विजय बतौर बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में खेलते हैं। जबकि क्रुणाल टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

स्पिनर युजवेंद्र चहल

फिरकी गेंदबाज की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल के उपर रहेगी। कुलदीप यादव को टी20 टीम से आराम दिया गया है।

तेज गेंदबाजी में बुमराह और उमेश

जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर रहे हैं उनके साथ उमेश यादव नजर आएंगे। भुवनेश्वर कुमार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम में नहीं रखा गया है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, रोहित शर्मा (उपकप्तान), विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव

Editor's Pick