- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India can equal Pakistan’s T20I record
भारत के निशाने पर टी-20 की नंबर एक टीम पाकिस्तान का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने अब तक लगातार सात टी-20 मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान के नाम आठ जीत का रिकॉर्ड है।
Published On Jul 05, 2018, 07:57 PM IST
Last UpdatedJul 05, 2018, 07:57 PM IST
Indian Team Virat Kohli and Kuldeep Yadav © IANS
भारतीय क्रिकेट टीम जब शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगी तो निशाना पाकिस्तान के रिकॉर्ड पर होगा। टीम ने अब तक लगातार सात टी-20 मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान के नाम आठ जीत का रिकॉर्ड है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/team-indias-eyes-on-six-consecutive-t-20i-trophy-724358″][/link-to-post]
टीम इंडिया इस समय शानदार लय में दिख रही है और इंग्लैंड की कंडीशन भारतीय खिलाड़ियों को रास भी आ रही है। इंग्लैंड सीरीज में उतरने से पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेला था जिसमें धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की थी।
भारत नहीं हारा पिछले सात टी-20
भारतीय टीम को इस साल मार्च में आखिरी बार टी-20 में हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। उसके बाद से भारतीय जीत के रथ पर सवार है।
पाकिस्तान के नाम आठ लगातार टी-20 जीत
पाकिस्तान ने इसी साल लगातार आठ टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। न्यूजीलैंड को जनवरी में हराकर पाकिस्तान ने जो जीत का सिलसिला शुरू किया था वह जिम्बाब्वे ट्राई सीरीज में आकर थमा। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे की टीम को हराया।
शुक्रवार की जीत से मिलेगी सीरीज
भारतीय टीम इससे पहले तीन बार लगातार सात टी-20 जीत का रिकॉर्ड बना चुकी है लेकिन इंग्लैंड में वह इससे आगे बढ़ना चाहेगी। भारतीय टीम की इंग्लैंड पर शुक्रवार को मिली जीत उसे सीरीज में अजेय बढ़त दिला देगी।