Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 9, 2016 1:56 PM IST


भारत ने पहले वॉर्म अप टी20 मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत के इस विजयी आगाज ने 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में भारत के दावे को मजबूत कर दिया है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराने के बाद भारतीय टीम के हौंसले पहले से ही बुलंद हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया भारत से आसानी से पार नहीं पा पाएगा। वॉर्म अप टी20 मैच में भारतीय टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। तो आइए जानते हैं भारतीय टीम के जीत के पांच कारण।
1. शिखर धवन की धमाकेदार पारी: शिखर धवन भारतीय पारी की शुरुआत से ही मूड में नजर आए और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। धवन ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 159 रन जोड़े और इस दौरान उन्होंने 31 गेंदों में 50 रन पूरे किए। धवन की तेजतर्रार पारी की बदौलत ही भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। धवन ने आउट होने से पहले 46 गेंदों में धुआंधार 74 रन बनाए।
2. तीसरे नंबर पर दिखा कोहली का जादू: रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शुरू में संभलकर खेलते हुए पहले सात ओवरों में धवन के साथ 44 रन जोड़े और जैसे ही विकेट पर कोहली की आंखें जमीं कोहली ने आतिशी शॉट खेलना शुरू किए। कोहली ने इस दौरान गेंदबाज डेविड मूडी के एक ओवर में 24 रन बटोरे और भारतीय टीम के स्कोर को तेजी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोहली ने 44 गेंदों में 74 रन बनाए।
3. अंतिम ओवरों में धोनी ने दिखाया कमाल: अंतिम ओवरों में भारत ने एक छोटे से अंतराल में एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छी सूझबूझ दिखाई और 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन ठोंके। इस तरह भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 192/4 का स्कोर बनाया।
4. तेज गेंदबाज बरेंदर स्रान की शानदार गेंदबाजी: भारतीय टीम के नए नवेले सितारे बरेंदन स्रान ने वॉर्म अप मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। स्रान ने अपने पहले स्पेल में दो विकेट झटकते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। इसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया अंत तक उबर नहीं पाया। स्रान अगर यही प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भी जारी रखते हैं तो भारत के लिए यह एक बड़े हर्ष की बात होगी।
5. जडेजा-पटेल की फिरकी में उलझे कंगारू: बीच के ओवरों में जडेजा और पटेल ने मोर्चा संभाला और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक झटके देते हुए संभलने का मौका ही नहीं दिया। दोनों ने इस दौरान दो-दो विकेट झटके और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवरों में 118/4 पर रोकते हुए भारत की जीत को प्रशस्त किया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
