×

टीम इंडिया को जीत दिलाएगी ये तीन बातें

भारत के नए नवेले खिलाड़ियों ने जिस स्तर का प्रदर्शन इन वॉर्म अप मैचों में किया है उससे यह साफ लग रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 3:54 PM IST

टीम इंडिया© Getty Images
टीम इंडिया© Getty Images

टीम इंडिया अपना नए साल का पहला एकदिवसीय मैच ऑस्ट्रेलिया से 12 जनवरी को खेलेगी और नए साल की शुरुआत जीत से शुरू करना चाहेगी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अभ्यास मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच से पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वॉर्म अप मैच में भी अपनी तैयारियों को टेस्ट किया। भारत के नए नवेले खिलाड़ियों ने जिस स्तर का प्रदर्शन इन वॉर्म अप मैचों में किया है उससे यह साफ लग रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वैसे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की भूमिका ज्यादा अहम साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं पहले वनडे में कौन सी तीन बातें भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी हुए चोटिल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से हो सकते हैं बाहर
भारत की बल्लेबाजी
पहले टी-20 मैच में शिखर और विराट का बल्ला जमकर बोला था जो इन दोनों के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए व इंडियन फैन्स के लिए बेहद खुशी की बात है। धवन ने 46 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली जबकि विराट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रन सिर्फ 44 गेंदों में बनाए। मैच खत्म होने के बाद शिखर धवन ने मीडिया से बात की और कहा कि “खुशी हुई की प्रैक्टिस मैच में रन बने हैं इससे खिलाड़ी का हौसला बढ़ता है। जो कुछ हम इस मैच से हसिल करना चाहते थे वो हमने किया है।” इन दोनों का अगर बल्ला पहले वनडे में चला तो विपक्षी गेंदबाजों की खैर नहीं।

धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन
वार्म अप मैच में भारतीय गेंदबाज अपने पूरे रंग में दिखे और बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के परिणामस्वरूप वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में महज 118 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के नए गेंदबाज बरिंदर स्रान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए, रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। नए साल में थोड़ी बदली हुई टीम से फैन्स को काफी उम्मीदें है, शिखर को भी ऑस्ट्रेलियाई ज़मीन पर इस बार नतीजे बदलने की उम्मीद है। स्रान और अन्य गेंदबाज अगर इसी प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो विपक्षी टीम को नाकों चने चबाने पड़ सकते हैं। टी20 वार्म अप मैच में इन दोनों गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर गजब का ब्रेक लगाया था। ये भी पढ़ें: भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को दिया 250 रनों का लक्ष्य, रोहित का अर्धशतक

आक्रामकता
टीम इंडिया ने अपने पहले अभ्यास मैच में यह दिखा दिया कि उनका खेल पहले से और सुधरा है और वो और ज्यादा आक्रामकता से प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। शिखर धवन ने कहा कि “वर्ल्ड कप से अबतक कुछ ज़्यादा नहीं बदला है, हां थोड़े खिलाड़ी ज़रूर बदल गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक लेवल की मेहनत करनी ही पड़ती है, हम आक्रामक ही खेलेंगे और कोशिश करेंगे की जीत जाएं।” ये भी पढ़ें: धोनी के वकील का दावा अदालत का आदेश गलत

TRENDING NOW

धवन ने आगे कहा कि टीम पूरे जोश से भरी हुई है और खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हालात से भी वाकिफ़ है। विरोधी टीम थोड़ी कमज़ोर दिख रही है और ज़रूरत है सिर्फ सही मौका देख चौका लगाने का और जीत अपने नाम करने की। गौरतलब है कि वर्तमान ऑस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी कागज पर बेहद कमजोर नजर आ रही है। तीन प्रमुख गेंदबाजों मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाइल काउल्टर नाइल की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण बेहद साधारण नजर आता है। ऐसे में अगर भारतीय बल्लेबाज शुरू से ही आक्रामकता दिखाते हैं तो विरोधी टीम के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है।