Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 11, 2016 11:55 AM IST


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेला जाना है। पहले वनडे के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम भी वेस्टइंडीज पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को एक बार फिर से अपनी धरती पर बेरंग लौटाने को लेकर आतुर है। लेकिन भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम से पार पाना आसान नहीं होगा। भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों वॉर्म अप मैचों में शानदार जीत दर्ज की और बता दिया है कि ऑस्ट्रेलिया टीम को वनडे सीरीज में कड़ी टक्कर मिलने वाली है। फुल क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे 2015-16, वाका पर्थ
टी20 वॉर्म अप मैच में शिखर धवन और विराट कोहली ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को नेस्तनाबूद कर दिया था और 20 ओवरों में 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं गेंदबाजी में भी भारतीय रणबांकुरे खूब चमके थे और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर स्ट्रोक लगाने का मौका ही नहीं दिया। उदीयमान गेंदबाज बरेंदर स्रान की बेहतरीन गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। हाल ही में भारतीय टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। ऐसे में स्रान को शमी की जगह भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। वीवीएस लक्ष्मण विशेष: India in Australia, 2015-16 — I expect to watch an enthralling series
भारतीय टीम पिछले कुछ समय से अपने मध्यक्रम के एक दम से बिखर जाने की समस्या से जूझ रहा है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच वॉर्म अप मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला जब एकाएक भारतीय बल्लेबाजी बिखरने लगी। ऐसे में मध्यक्रम में फेरबदल देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मनीष पांडे को मौका दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर लगभग दो महीने बाद एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड के साथ वनडे श्रृंखला खेली थी जिसमें उसे 3-2 से जीत मिली थी।
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के तीन मुख्य तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, नाथन काउल्टर नाइल और पेट कमिंस चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। इनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण बेहद साधारण नजर आ रहा है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की घरेलू परिस्थिति में भारतीय टीम को इन गेंदबाजों को संभलकर खेलने की जरूरत होगी। भारतीय टीम इसका खामियाजा पहले से ही वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वार्म अप एकदिवसीय में झेल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा गेंदबाजी लाइन अप को देखते हुए जोश हेजलवुड गेंदबाजी की अगुआई करते नजर आएंगे। हेजलवुड का साथ अनुभवी जेम्स फॉकनर और नए नवेले जेम्स टेलर निभाएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किए गए स्कॉट बोलैंड व जोएल पेरिस में से एक कोई अंतिम एकादश में जगह बनाएगा। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण का पूर्ण विश्लेषण
वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो उनमें एक अच्छा संतुलन नजर आता है। भारत के खिलाफ सीरीज से वनडे टीम में वापसी करने वाले एरन फिंच एक बार फिर से डेविड वॉर्नर के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वहीं मध्यक्रम में स्टीवन स्मिथ को रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती होगा। जॉर्ज बैली भी आजकल बढ़िया क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर भारतीय गेंदबाज इन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो टीम इंडिया मैच में पकड़ बना सकती है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर उनके खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच साल 2012 में एडीलेड में जीता था। भारतीय टीम साल 2012 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर कुल 6 एकदिवसीय मैच खेल चुकी है। जिसमें उन्हें पांच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम इस आंकड़े को सुधारते हुए पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे में मेहमान टीम पर बेहतरीन जीत दर्ज करने के उद्देश्य से उतरेगी। ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को जीत दिलाएगी ये तीन बातें
संभावित ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वॉर्नर, एरन फिंच, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शॉन मार्श, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवल, मिचेल मॉर्श, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, केन रिचर्डसन, जोस हेजलवुड, स्कॉट बोलेंड और जोएल पेरिस
संभावित भारतीय टीम: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडेय, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, ऋषि धवन, बरेंदर स्रान।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
