Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 14, 2016 12:07 PM IST


भारतीय टीम 15 जनवरी को सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी। गाबा की पिच पर होने वाले इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया था। पर्थ वनडे में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और गाबा वनडे जीत कर मेजबान टीम अपनी बढ़त को बढ़ाना चाहेगी। वही भारतीय टीम गाबा वनडे जीतने के इरादे से उतरेगी। अगर भारतीय टीम ये वनडे जीत जाती है तो वह सीरीज में 1-1 की बराबरी करने में सफल हो जाएगी लेकिन अगर भारतीय टीम को गाबा में भी हार का सामना करना पड़ा तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे हो जाएगा और उसके बाद भारतीय टीम का सीरीज जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
फिलहाल दोनों टीमें गाबा अभ्यास में जुट गई है। भारतीय टीम की बात करें तो बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन उसके लिए प्लस प्वाइंट है। लेकिन गेंदबाजी भारतीय टीम की चिंता का विषय है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे में भारतीय बल्लेबाजों खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को 309 रन तक पहुंचाया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजी कमजोर पड़ गई। हालांकि युवा तेज गेंदबाज बरिंदर स्रान ने शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरूआती झटके दिए लेकिन भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव इस अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके। भारत के लिए सबसे चिंता की बात रही अश्विन का ना चल पाना। भारतीय टीम को उम्मीद है कि इस मैच में उनका यह स्टार स्पिनर अपना जलवा दिखाएगा। ALSO READ: जानिए कैसा रहा है ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन
अब बात आस्ट्रेलियाई टीम की पहला वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ दूसरे वनडे में उतरेगी। भारतीय टीम की तरह ही कंगारू टीम की मुख्य चिंता उनकी गेंदबाजी होगी। पहले मैच में बोलेंड और पेरिस अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने में नाकाम रहे। हेजलवुड भी उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए जितनी उम्मीद थी। फॉकनर को विकेट जरूर मिला लेकिन वो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी नहीं खड़ी कर सके। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी गेंदबाजी आक्रमण को धारदार बनाना होगा। डेविड वार्नर के टीम में ना होने की वजह से मेजबान टीम की सलामी जोड़ी भी कमजोर नजर आ रही है हांलाकि वार्नर की जगह टीम में शामिल किए गए ख्वाजा अच्छी फॉर्म में हैं। बेली और स्मिथ के कंधों पर एक बार फिर टीम को संभालने और उसे जीत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। ALSO READ: डेविड वार्नर की जगह उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), मनीष पांडे,रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, बरिंदर स्रान, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, ऋृषि धवन।
ऑस्ट्रेलिया: एरन फिंच, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ(कप्तान), जॉर्ज बेली, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, केन रिचर्डसन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलेंड, जोएल पेरिस, जॉन हेस्टिंग, मिचेल मार्श, डेविड वार्नर।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
