×

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 28, 2016 12:33 PM IST

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है © Getty Images
भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है © Getty Images

पहले टी20 मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम कल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरा टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी। ऐडिलेड टी20 मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और वो इस बढ़त को 2-0 कर सीरीज अपने नाम करने का प्रयास करेगी। इसके लिए भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी पूरा योगदान देना होगा। पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। वनडे सीरीज जीतकर अतिआत्मविश्वास की शिकार हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम धरातल पर आ चुकी है। कंगारू टीम को पता चल चुका है कि टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। मेलबर्न में होने वाले दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में वापसी का प्रयास करेगी।

पहले मैच के हीरो रहे विराट कोहली से भारतीय टीम को एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गजब की फॉर्म में हैं। बल्ले के साथ-साथ उन्होने कंगारू खिलाड़ियों को बातों से भी करारा जवाब दिया है। रोहित शर्मा ने पहले मैच में शानदार शुरूआत की थी लेकिन वो लंबी पारी नहीं खेल पाए थे इस मैच में रोहित पिछले मैच की कसर को पूरा करना चाहेंगे। शिखर धवन भी बड़ा स्कोर बना कर टीम को शानदार शुरूआत देने की कोशिश करेंगे। ALSO READ: भारत अंडर-19 बनाम आयरलैंड अडंर-19 मैच का फुल स्कोरकार्ड

रैना ने पिछले मैच में विराट के साथ उपयोगी साझेदारी निभाई थी। उनसे एक बार फिर इसी तरह की पारी की उम्मीद भारतीय टीम को होगी। युवराज सिंह से उनके फैंस को काफी उम्मीदे है लेकिन पहले मैच में उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था। हालांकि उन्होने मैदान पर शानदार फील्डिंग कर दर्शकों का मनोरंजन किया था। इस मैच में दर्शक युवराज के बल्ले से रन बरसता देखना चाहेंगे।

भारतीय गेंदबाजों ने भी पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। पहला टी20 खेलने वाले बुमराह और पांड्या ने प्रभावित किया। बुमराह ने पहले मैच में 3 विकेट चटकाए थे जबकि पांड्या शुरूआत में थोड़ा महंगे रहे लेकिन एक बार लय में आने के बाद उन्होने अच्छी गेंदबाजी की। स्पिन विभाग में भी जडेजा और अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की थी। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ALSO READ: कब पूरी होगी स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर की तलाश

उधर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टीम के खिलाड़ियों को बड़े शॉट लगाने से बचने की सलाह दी है। वार्नर ने कहा कि खिलाड़ी बड़ें शॉट्स को भारत के छोटे मैदानों के लिए बचा कर रखे। पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरूआत की थी और एक समय 1 विकेट पर 89 रन बनाकर जीत की स्थिति में थी लेकिन इसके बाद कंगारू बल्लेबाजों ने विकेट पर टिकने की जहमत नहीं उठाई और बड़े शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवाते चले गये। और अंत में उनको हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कंगारू टीम पिछले मैच की अपनी गलतियों को दोहराना नहीं चाहेगी। ALSO READ: आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कपः सेड्यूल और ग्राउंड्स डिटेल

दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
भारतः
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, अंजिक्य रहाणे, हरभजन सिंह, उमेश यादव, ऋषि धवन।

ऑस्ट्रेलियाः
एरन फिंच(कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, शॉन मार्श, कैमरून बॉयस, नाथन लियोन, क्रिस लिन, ट्रेविस हेड, केन रिचर्ड्सन, एंड्रयू टाय, स्कॉट बोलेंड, शॉन टेट।

TRENDING NOW