Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 16, 2016 12:53 PM IST


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मेलबर्न में कल रविवार को खेला जाएगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया प्रतिष्ठित मेलबर्न के मैदान पर मैच जीतते हुए श्रृंखला मे 0-3 से अजेय बढ़त लेना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और ब्रिस्बेन में खेले गए पहले दो मैचों में आसानी से भारत के द्वारा 300 से ज्यादा के स्कोर को बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर लिया था। ऐसे में वह अपने प्रदर्शन को एमसीजी में बरकरार रखना चाहेंगे, क्योंकि उनके शीर्ष चार बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में किन 11 खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच में उतरेगी। आइए जानते हैं। फुल स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा एकदिवसीय ब्रिस्बेन
शीर्ष क्रम: ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में शॉन मार्श और एरन फिंच ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 145 रन जोड़े थे। दोनों ने 71-71 रनों की पारियां खेली थीं। ऐसे में अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दोनों बल्लेबाज बतौर सलामी बल्लेबाज एक बार फिर से नजर आ सकते हैं। डेविड वॉर्नर की अनुपस्थिति में शॉन ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका बखूबी निभाई है। डेविड वॉर्नर अपने नए बच्चे के जन्म को लेकर छुट्टी पर चल रहे हैं। वॉर्नर टीम में चौथे व पांचवें एकदिवसीय मैच के लिए शामिल होंगे। पहले मैच में शतक लगाने वाले और दूसरे मैच में कुछ रनों से अर्धशतक चूकने वाले स्टीवन स्मिथ के तीसरे नंबर पर ना आने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा एकदिवसीय प्रिव्यू: तीसरे एकदिवसीय में जीत के लिए बेकरार भारत
मध्यक्रम: यह सीरीज जॉर्ज बेली के लिए बेहतरीन रही है। वह अभी तक सीरीज में कुल 188 रन बना चुके हैं। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में 112 रनों की पारी खेली थी तो ब्रिस्बेन में नाबाद 76 रन बनाए थे। बेली इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्तंभ के रूप में नजर आए हैं। ऐसे में अगर उनका प्रदर्शन यूं ही जारी रहता है तो टी20 विश्व कप 2016 को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सबसे अच्छी बात है। ग्लेन मैक्सवेल जो पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे दूसरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने 100 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से नाबाद 26 रन ही नहीं बनाए बल्कि फिनिशर की भूमिका भी निभाई। मिचेल मार्श जिन्हें दूसरे मैच में अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया गया था उनको ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान खराब गेंदबाजी को देखते हुए टीम में शामिल किया जा सकता। साथ ही उनकी बल्लेबाजी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक अलग लाभ दे सकती है। वह निचले मध्यक्रम में आकर अच्छे रन बनाने का माद्दा रखते हैं।
निचला क्रम: मैथ्यू वेड जिन्हें अभी तक सीरीज में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है वह टीम में एक चपल विकेटकीपर के रूप में अपना स्थान बरकरार रखेंगे। उन्होंने इस सीरीज में कुछ पलों के लिए अपनी चपलता दिखाई है। जेम्स फॉकनर जो धीरे-धीरे डेथ ओवरों में गेंदबाजी के विशेषज्ञ बनते जा रहे हैं वह ब्रिस्बेन की ही तरह मेलबर्न में भी अपना चमत्कार बरकरार रखना चाहेंगे। फॉकनर पिछले सीजन में भारत के खिलाफ अपने बैट का जादू भी दिखा चुके हैं। ऐसे में तीसरे एकदिवीय के लिए उनकी भूमिका भी बड़ी रहने वाली है।
गेंदबाजी: ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी में जॉन हेस्टिंग्स, स्कॉट बोलैंड और जोएल पेरिस शामिल है। दूसरे मैच में हेजलवुड की जगह हेस्टिंग्स को टीम में शामिल किया गया था। हेजलवुड को दो वनडे मैचों के लिए विश्राम दिया गया है ऐसे में हेस्टिंग्स अंतिम 11 में अपनी जगह बरकरार रखेंगे। जोएल पेरिस जिन्होंने पिछले मैच में अचिछी दिशा और लेंथ के साथ गेंदबाजी की थी वह इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की अगुआई कर सकते हैं। जोएल पेरिस उन गेंदबाजों में से शामिल थे जिन्होंने 5 के कम के इकॉनमी रेट से रन दिए थे। बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज के रूप में खेल सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में बीच के ओवरों में बेहतरीन गेंददबाजी की थी और रनों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बोलैंड ने इसी दौरान भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट भी लिया था।
तीसरे एकदिवसीय के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश: शॉन मार्श, एरन फिंच, स्टीवन स्मिथ(कप्तान), जॉर्ज बेली, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड(विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, स्कॉट बोलैंड और जोएल पेरिस। भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित अंतिम एकादश
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
