Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - January 30, 2016 1:57 PM IST


टी20 श्रृंखला को छोड़ दिया जाए तो ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा भारत के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। वनडे सीरीज में एक अच्छी टक्कर देने के बावजूद उन्हें 4-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर उन्होंने अपने घावों में लेप तो जरूर लगाया है। लेकिन अभी कसर बाकी है और वह तीसरे मैच में इसे पूरा करना चाहेंगे। भारत ने एडीलेड में खेला गया पहला टी20 मैच 37 रनों से जीता था तो मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 को भारतीय टीम ने 24 रनों से जीता। जैसा कि स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर और फिंच तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंग नहीं होंगे। ऐसे में भारतीय टीम के पास व्हाइटवॉश करने का अच्छा मौका होगा। इस बार क्रिकेट मैदान भी सिडनी है जहां भारतीय टीम ने अपने आखिरी और एक मात्र वनडे मैच में जीत हासिल की थी। ऐसे में भारतीय टीम को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा। इस वनडे मैच के लिए शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान होंगे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक अच्छी टक्कर देखने को मिलेगी। तो आइए जानते हैं दोनों टीमों के खास खिलाड़ियों की टक्कर के बारे में। फुल क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2015-16, तीसरा टी20 मेलबर्न
रोहित शर्मा बनाम जॉन हेस्टिंग्स: अगर सीरीज में रोहित शर्मा एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो बेहतरीन गेंदबाजी का श्रेय पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के जॉन हेस्टिंग्स को जाता है। हेस्टिंग्स ने पूरी सीरीज में सधी हुई गेंदबाजी की है और वह एक बार फिर से रोहित शर्मा को रन बनाने से रोकने का प्रयास करते हुए उन्हें जल्दी पवेलियन लौटाना चाहेंगे। रोहित मेलबर्न में शुरुआती ओवरों में हेस्टिंग्स की गेंदबाजी में बीट हो रहे थे। ऐसे में हेस्टिंग्स फिर से रोहित को परेशान करना चाहेंगे। वहीं रोहित ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर शुरू से दबाव बनाना चाहेंगे। हालांकि उनको रोकना इतना भी आसान नहीं होगा।
उस्मान ख्वाजा बनाम जसप्रीत बुमराह: ख्वाजा आजकल बेहद लकी हैं। इसीलिए उन्हें आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि ख्वाजा चोटिल फिंच की जगह टीम में शामिल किए जाएंगे। एससीजी ख्वाजा के लिए अभी तक बेहतरीन मैदान साबित हुआ है। ऐसे में वह शुरूआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर युवा जसप्रीत बुमराह ने एक छोटे से समय में बेहद प्रभावित किया है। ख्वाजा बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे वहीं बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। ऐसे में इन दोनों के बीच शुरुआती टक्कर बेहद दिलचस्प होगी। यह तो तय है कि दोनों टीम टी20 विश्व के लिए अपनी टीम में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।
विराट कोहली बनाम शेन वॉटसन: कई बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में शेन वॉटसन के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है कि वे आगे आएं और रन बनाते हुए टीम की नैय्या को पार लगाएं। वॉटसन ने दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और वह एक बार फिर से उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं भारत के लिए विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं उनके बल्ले से हर मैच में रन निकल रहे हैं। अभी तक दोनों मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में वह इस बार शेन वॉटसन जो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की मुख्य कड़ी दिखाई देते हैं उन पर आक्रमण करना चाहेंगे। ऐसे में इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
ग्लेन मैक्सवेल बनाम अश्विन: चाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएलल टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसे फैन्स सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। मैक्सवेल अक्सर चतुर ऑफ स्पिनर की गेंद पर छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं अश्विन भी मैक्सवेल सरीखे बल्लेबाजों के लिए अपने तरकश में कई ऐसे गेंदों को छुपाए हुए रखते हैं जो उन्हें कभी भी मुश्किल में डाल सकती हैं। एमसीजी में मैक्सवेल को युवराज सिंह ने आउटकर दिया था। ऐसे में वह इस मैच में अतिरिक्त जिम्मेदारी लेते हुए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
