Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Published on - January 19, 2016 1:37 PM IST


भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में अपनी किस्मत आजमाने उतरेगी। भारतीय टीम सीरीज के पहले तीन मैच हार कर सीरीज गंवा चुकी है ऐसे में टीम इंडिया को इस साल अपनी पहली जीत का इंतजार रहेगा। भारतीय टीम ने तीनों मैचों में बल्लेबाजी में तो ऑस्ट्रेलिया को बराबर की टक्कर दी है लेकिन अपनी गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से बेहतर साबित हुई है। सीरीज का चौथा वनडे कैनबरा में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस वनडे में जीत हासिल कर इस साल अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। लेकिन सीरीज में 3-0 की बढ़त ले चुकी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा इस मैच में भी भारी दिख रहा है। मेजबान टीम अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। ALSO READ: शॉन टेट की ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम में वापसी
सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्ही के भरोसे टीम इंडिया चौथे वनडे में जीत का सपना देख रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे ये लगता है कि इन दोनों बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया पिचों का कोई खौफ नहीं है। एक अन्य बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन उल्लेखनीय है। रहाणे ने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय मध्य क्रम को स्थायित्व दिया है। टॉप आर्डर में शिखर धवन की फॉर्म चिंता का विषय है, मेलबर्न में उनके बल्ले से रन जरूर निकले थे लेकिन धवन जिस अंदाज के लिए जाने जाते हैं ये उस तरह की पारी नहीं थी। ऐसे में धवन से भी तेजतर्रार पारी की उम्मीद भारतीय टीम को होगी। अंतिम ओवरों में रन ना बना पाने के कारण तीनों मैचों में भारतीय टीम ने करीब 20-30 रन कम बनाए हैं ऐसे में निचले क्रम में धोनी और जडेजा और गुरकीरत से तेज रन बनाने की उम्मीद भारतीय टीम को होगी। ALSO READ: वीडियोः जब कोहली ने फॉकनर को करारा जवाब दिया
सीरीज में भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हुई गेंदबाजी को लेकर कप्तान धोनी ने लगातार प्रयोग किये है, लेकिन उसने सारे प्रयोग लगभग असफल रहे हैं। पहले मैच में प्रभावित करने के बाद बरिंदर स्रान फीके साबित हुए हैं, उमेश यादव ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है ऐसे में धोनी उनकी जगह भुवनेश्वर को आजमा सकती है। पिछले मैच में ऋषि धवन ने अच्छी गेंदबाजी की थी इसलिए कप्तान धोनी उन्हे एक मौका और देना चाहेंगे। स्पिन आक्रमण की बागडोर जडेजा और गुरकीरत के हाथों में होगी।
उधर ऑस्ट्रेलियाई टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। टॉप आर्डर में वार्नर की वापसी के बाद टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं। ऐसे में एक बार फिर से बल्लेबाजों के बल्ले से रनों की बारिश तय हैं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय टीम पर भारी पड़ी हैं। पिछले मैच में हेस्टिंग्स ने शानदार गेंदबाजी कर टीम की गेंदबाजी को और मजबूत बना दिया है। फॉकनर ने भी भारतीय बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए हैं। स्कॉट बोलेंड एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जो नाकाम साबित हुए हैं। ऐसे में कैनबरा में वो अच्छा प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), मनीष पांडे,रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, बरिंदर स्रान, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, गुरकीरत सिंह मान, ऋृषि धवन।
ऑस्ट्रेलियाः स्टीवन स्मिथ(कप्तान), एरन फिंच, डेविड वार्नर, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, स्कॉट बोलेंड, केन रिचर्ड्सन, नाथन लियोन, शॉन मार्श।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
