This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित अंतिम एकादश
टीम इंडिया अपने बेहतरीन खिलाडियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर अपने कदम भी रख चुकी है।
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 3:56 PM IST


ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच 12 जनवरी से शुरू हो रही वनडे मैच सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी बीबीएल में अपने आपको आजमा चुके हैं ऐसे में भारत के खिलाफ वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। साल 2015 ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अच्छा रहा उन्होंने विश्व कप समेत कई सीरीजों में जीत दर्ज की। पिछले साल की विश्व कप विजेता टीम ने इंग्लैंड के ऊपर वनडे सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज की। अभी हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम को हराया। वेस्टइंडीज के ऊपर ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2-0 से बड़ी जीत हासिल की। आपको बता दें कि भारतीय टीम भी पूरी तैयारी करके ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। धोनी की टीम अपने नए साल का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी से खेलने वाली है। टीम इंडिया अपने बेहतरीन खिलाडियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर अपने कदम भी रख चुकी है। फुल क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे 2015-16, वाका पर्थ
ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने दो अभ्यास मैचों में जीत के साथ शुरुआत करते हुए भारतीय टीम ने बेहद सरलता से वेस्टर्न ऑस्ट्रलिया को हरा दिया था। अब भारत के निशाने पर ऑस्ट्रेलिया टीम है। गौरतलब है कि विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में भारतीय टीम अपनी हार का बदला लेने को बेताब है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कई चोटी के खिलाड़ी घायल हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया भारत के समक्ष पहले वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन वनडे के लिए 13 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। लेकिन अंतिम एकादश में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। आइए जानते हैं। वीवीएस लक्ष्मण विशेष: India in Australia, 2015-16 — I expect to watch an enthralling series
शीर्ष क्रम- ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आजकल फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में कई बड़ी पारियां खेली हैं। ऐसे में वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट श्रृंखला में वॉर्नर ने 82 गेंदों में शतक लगाकर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का सुबूत पेश किया था। वहीं वॉर्नर के जोड़ीदार एरन फिंच इस श्रृंखला से टीम में वापसी कर रहे हैं। फिंच एक शानदार बल्लेबाज हैं। वह भारत के खिलाफ काफी सफल रहते हैं। फिंच ने भारत के खिलाफ अब तक 9 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 45 के ऊपर के औसत से 367 रन बनाए हैं। फिंच के लिए साल 2015 बेहतरीन साबित हुआ था उन्होंने पिछले साल 40 के ऊपर के औसत से 561 रन बनाए थे। इसमें कोई शक नहीं ये दोनों ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहद खतरनाक बल्लेबाज है और अगर इनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो भारत के लिए ये परेशानी का सबब बन सकते हैं। ये भी पढ़ें: मुनरो के रिकॉर्ड अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया
मध्यक्रम– पिछला साल ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बेहद अच्छा रहा खासकर 26 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के लिए उन्हें आईसीसी द्वारा क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं वनडे क्रिकेट में भी स्मिथ का बल्ला खूब बोला था। साल 2015 में स्मिथ ने 19 वनडे मैचों की 17 पारियों में 53.66 के भारी-भरकम औसत के साथ 805 रन बनाए। स्मिथ ने इस दौरान भारत के खिलाफ अच्छे खासे रन बनाए। साल 2013-2015 में स्मिथ ने भारत के खिलाफ अब तक कुल 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 93 के औसत से 930 रन बनाए हैं। विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल मे स्मिथ ने ही अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 105 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में मदद की थी। खामियाजन भारतीय टीम को हार का सामना पड़ा था। स्मिथ के रहते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम का मध्यक्रम बेहद मजबूत दिखाई देता है। ये भी पढ़ें: टेनिस सितारे को टेनिस खेल में हरा चुके हैं एबी डीविलियर्स
वहीं जार्ज बेली की बात करें तो बेली ने 63 मैच में 2,236 रन बनाए और अभी हाल ही में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ बेली ने नाबाद 41 रन बनाए थे। बेली अच्छी फॉर्म में हैं और वह अंतिम ओवरों में कातिलाना बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वह भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
पांचवें नंबर पर हरफनमौला मिचेल मार्श बल्लेबाजी में अपने हाथ दिखाने को लेकर आतुर हैं। युवा क्रिकेटर मार्श ने हाल के दिनों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है वह भारत के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। 24 वर्षीय मार्श 23 वऩडे मैचों में 596 न बना चुके हैं। जिसमें उनके नाम 19 विकेट भी हैं। वनडे में मार्श अभीतक पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। लेकिन अभी शतक नहीं लगा सके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 89 है। ये भी पढ़ें: भारत पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी: इयान चैपल
गेंदबाजी- ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात की जाए हैं तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की पूरी जिम्मेदारी इस बार नए गेंदबाजों पर है टीम में दो नए गेंदबाज जोएल पेरिस और स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है। इनके अतिरिक्त जोश हेजलवुड और रिचर्डसन हैं जिनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव कम हैं। लेकिन घरेलू क्रिकेट में इनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में अगर ये गेंदबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में कामयाब हो जाते हैं तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। नए गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने फर्स्ट क्लास में 27 मैच खेले है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बोलैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 न देकर 7 विकेट रहा है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की अगुआई जोश हेजलवुड कर सकते हैं। हेजलवुड ने अब तक कुल 13 मैच खेले है जिसमें इन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। इन्होंने एक मैच में 5 विकेट भी झटके हैं।
TRENDING NOW
संभावित ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वॉर्नर, एरन फिंच, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मॉर्श, मैथ्यू वाडे (विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, जोएल पेरिस, जोस हेजलवुड, स्कॉट बोलेंड
