×

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- दूसरा वनडे: दिलचस्प होगी इन खिलाड़ियों की भिड़ंत

पहले मैच में हार का सामना करने के बाद दूसरे वनडे में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 14, 2016 4:16 PM IST

दूसरे वनडे में भारतीय टीम पिछली विफलता को भूलकर सीरीज में बराबरी करने उतरेगी © Getty Images
दूसरे वनडे में भारतीय टीम पिछली विफलता को भूलकर सीरीज में बराबरी करने उतरेगी © Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दूसरे वनडे मैच के लिए ब्रिस्बेन पहुंच चुकी हैं। पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है। भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी। लेकिन इसके लिए मेहमान भारतीय टीम को अपने पहले मैच की कमियों को दूर करना होगा। भारतीय टीम पहले मैच में शुरूआती विकेट जल्दी झटकने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत तक पहुंचने से नहीं रोक सकी थी। ऐसे में भारतीय टीम अपनी गेंदबाजी को लेकर चिंतित होगी लेकिन इशांत शर्मा की वापसी से भारतीय गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। आस्ट्रेलियाई विकेटों पर 2 स्पिनर की रणनीति भी शायद इस मैच में देखने को ना मिले। बल्लेबाजी फिलहाल भारतीय टीम की चिंता का विषय नहीं है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म में होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है।

उधर ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर चिंतित नजर आ रही है। मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण बिल्कुल साधारण नजर आ रहा है। युवा स्कॉट बोलेंड और जोएल पेरिस भारतीय बल्लेबाजों को बांधने में नाकाम रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम दोबारा पलटवार करने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में एक बार फिर से कुछ खास खिलाड़ियों की जंग दिलचस्प होगी। आइए नजर डालते है ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर जो खुद को एक दूसरे से बेहतर साबित करने की कोशिश करेंगे। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन वनडे प्रिव्यू: सीरीज में बराबरी करने उतरेगा भारत

रोहित शर्मा बनाम जॉश हेजलवुडः
पिछले मैच के शतक जमाने वाले भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी के मुखिया जॉश हेजलवुड के बीच की टक्कर देखने लायक होगी। पिछले मैच में हेजलवुड ने शिखर धवन को तो जल्दी आउट कर दिया था लेकिन रोहित शर्मा पर हेजलवुड कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। पहले वनडे में हेजलवुड ने रोहित को कुल 34 गेंदे डाली जिनमें रोहित ने 30 रन बटोरे। रोहित ने हेजलवुड को 3 बार सीमारेखा के बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि रोहित और हेजलवुड में से कोई भी एक दूसरे पर हावी नहीं हो सका। ऐसे में दूसरे वनडे में इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी। दोनों ही पिछले मैच की कसर निकालते हुए एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगे। ALSO READ: मेरे ऊपर से दबाव कम हुआ हैः बरिंदर स्रान

विराट कोहली बनाम जोएल पेरिसः
पहले मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ने में असफल रहे जोएल पेरिस दूसरे वनडे में प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। भारतीय उपकप्तान के साथ पेरिस की भिड़ंत रोमांचक होगी। पिछले मैच में विराट ने पेरिस की अच्छी खबर ली थी। विराट ने पेरिस की 14 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिनमें 3 चौके भी शामिल थे। ऐसे में विराट कोहली दूसरे वनडे में भी अपना दबदबा कायम रखना चाहेंगे और इस नए नवेले गेंदबाज की लय बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

अजिंक्य रहाणे बनाम जेम्स फॉकनरः
अजिंक्य रहाणे को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नही मिल पाया था। इसलिए वो पिछले मैच की कसर इस मैच में निकालने की कोशिश करेंगे। वनडे टीम में जगह बनाने की कोशिशों में लगे रहाणे को ज्यादातर मध्य ओवरों में बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, तब गेंद थोड़ी पुरानी हो चुकी होती है और पुरानी गेंद से जेम्स फॉकनर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे उपयोगी गेंदबाज हैं। अपनी बैकहैंड स्लोअर से वो बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं। रहाणे और फॉकनर की जंग इसलिये भी रोमांचक होगी क्योंकि दोनों आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक साथ खेलते थे और दोनों की कमियों और खूबियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ALSO READ: जानिए कैसा रहा है ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन

एरन फिंच और उस्मान ख्वाजा बनाम बरिंदर स्रान:
पिछले मैच में ये बाजी बरिंदर स्रान के हाथ लगी थी। बरिंदर ने फिंच को आउट कर अपने करियर का पहला विकेट लिया था। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर फिंच बरिंदर से पिछले मैच का हिसाब चुकता करने की कोशिश करेंगे। दूसरे छोर पर वार्नर की जगह टीम में शामिल किए गए उस्मान ख्वाजा भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में नई पेस सनसनी बनकर उभरे बरिंदर के साथ उनकी जंग मजेदार होगी।

TRENDING NOW

जॉर्ज बेली और स्टीवन स्मिथ बनाम रविचन्द्रन अश्विनः
पिछले मैच में रविचन्द्रन की असफलता भारतीय टीम की हार का मुख्य कारण रही। जॉर्ज बेली और स्टीवन स्मिथ दोनों ही भारतीय स्पिन गेंदबाजों पर हावी रहे। दोनों बल्लेबाजों ने विशेष रूप से अश्विन को निशाना बनाकर टीम की आक्रमण को बेजान बना दिया। स्मिथ ने अश्विन की 26 गेंदों का सामना किया और 34 रन बनाए जिनमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। जबकि बेली ने अश्विन की 21 गेंदों पर 2 चौकों और 1छक्के की मदद से 27 रन बनाए। 15 जनवरी को होने वाले दूसरे वनडे में अश्विन पुरानी बात को भूलकर नई शुरूआत करेंगे और कोशिश करेंगे कि भारतीय पिचों पर जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसी तरह का प्रदर्शन यहां भी दोहरा पाए।