×

चौथे एकदिवसीय मैच के लिए भारत की संभावित अंतिम एकादश

टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच हार कर सीरीज गवां चुकी हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 4, 2016 5:06 PM IST

भारतीय टीम© Getty Images
भारतीय टीम© Getty Images

भारत के लिए नया साल का पहला सीरीज अच्छा नहीं रहा ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच हार कर सीरीज गवां चुकी हैं और इस तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम के ऊपर अजेय बढ़त बना ली हैं। भारतीय टीम के पास अपना सम्मान बचाने के दो अंतिम अवसर हैं उसे दो मैच और खेलने हैं। जिसे वो हर हाल में जितना चाहेगी। भारतीय टीम के ऊपर आखिरी दो मैच जितने का काफी दबाव होगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबोर्न में हुए पिछले मैच में भारत की ख़राब गेंदबाजी के बदौलत भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। दूसरी सबसे बड़ी वजह रही ख़राब क्षेत्ररक्षण, जिसने उसे कहीं का ना छोड़ा। अब क्रिकेट फैन्स चौथे वनडे में भारतीय टीम में थोड़े फेर बदल देखना चाहेंगे? आइए जानते हैं-

शीर्ष क्रम- भारतीय टीम के शीर्ष क्रम में तीन विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं और ये तीनों एक से बढ़कर एक है। लगातार पिछले दो मैचों में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर रोहित शर्मा ने अपने शतक लगाये थे और उनका साथ देते हुए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपने अर्द्धशतक ठोके थे। तीसरे मैच में रोहित शर्मा कुछ ख़ास नही कर सके और जल्दी ही आउट हो गए। लेकिन इस बार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वापसी करते हुए 68 रन बनाए जिसमें 9 चौके शामिल थे। विराट कोहली ने इस बार भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और कंगारुओं के खिलाफ अपना शानदार शतक ठोका। विराट ने 117 गेंदों पर 117 रन बनाए जिसमें उन्होंने 7 चौके व 2 छक्के भी लगाए। भारतीय वनडे कप्तान धोनी भी अपने पुराने अंदाज में नजर आए और सिर्फ 9 गेंदों में 23 रन बना डाले जिसमें 2 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम के शीर्ष क्रम में कतई कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि धवन अपनी पुरानी फार्म में वापस आते दिख रहे है और वे इस बार भी अपने बल्ले से कमाल दिखाना चाहेंगे। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लगाया अजीत चंदीला पर आजीवन प्रतिबन्ध

मध्य क्रम – अजिंक्य रहाणे दूसरे एकदिवसीय मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 55 गेंदों में 50 रन बनाए थे और अपना इसी शानदार प्रदर्शन को रहाणे आगे भी जारी रखना चाहेंगे। दूसरे मैच में रहाणे ने 80 रन 89 गेंदों पर बनाए थे। वही तीसरे मैच में गुरकीरत सिंह अपने बल्ले से कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बना पाए , वो मनीष पांडे के जगह टीम में शामिल हुए थे। लेकिन अब हो सकता है कि धोनी मनीष पांडे को फिर से टीम में जगह दें। खुशी की बात हैं धोनी फिर से अपनी आक्रामक बैटिंग में वापस आ चुके हैं और वो 5 वें नंबर पर आकर मध्यक्रम की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये भी पढ़ें: गेल या डीविलियर्स तोड़े मेरा रिकॉर्डः युवराज सिंह

ऑल राउंडर्स /स्पिनर्स- भारतीय स्पिनर्स अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। भारतीय स्पिनर्स की तीनों मैचों में जमकर तुड़ाई हुई है। वे टीम के लिए रन रोकने में पूरी तरह से असहाय दिखे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर उनकी धुनाई की। मैच के शुरुआत में धोनी का विश्वास आर. अश्विन और रवीन्द्र जडेजा पर काफी ज्यादा था जो अब खत्म होता जा रहा है। स्पिनर्स के ख़राब प्रदर्शन को लेकर वो काफी परेशान हैं और उन्होंने टीम के हार का कारण भी इन्हीं पर मढ़ दिया है। धोनी ने तीसरे मैच में आर. अश्विन के जगह ऋषि धवन को जगह दी थी लेकिन ऋषि धवन भी टीम इंडिया को कोई सफलता दिलाने में असफल रहे उन्होंने 6 ओवर किए जिसमें उन्होंने 33 रन दिए। ऐसा संभव हैं कि धोनी एक बार फिर से आर.अश्विन को टीम में जगह दे डाले। ये भी पढ़ें: आईपीएल में धोनी करेंगे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी

तेज गेंदबाज- भारतीय टीम के हार का मुख्य कारण सिर्फ स्पिन गेंदबाज ही नही उनके साथ तेज गेंदबाज भी जिम्मेदार रहे। भारतीय तेज गेंदबाज टीम को जल्दी विकेट दिलाने में पूरी तरह से असफल रहे। दिशाहीन तेज गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए जिसके कारण टीम इंडिया द्वारा बनाए गए 300 रनों का लक्ष्य भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आसानी से बना लिया। स्रान ने पहले मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया था, लेकिन ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे वनडे में वह रनों में कमी नहीं ला सके और पूरी तरह से अप्रभावशाली नजर आए। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई करेगा टी -20 विश्व कप के बाद भारतीय कोच नियुक्त: अनुराग ठाकुर

ईशांत ने शुरू के दूसरे मैच में जमकर रन लुटाए लेकिन तीसरे मैच में वापसी करते हुए थोड़ी अच्छी गेंदबाजी की, हो सकता है कि उनके जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह मिले। टीम इंडिया को मिली तीन हार के बाद ये तय हैं कि चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया में बड़ा परिवर्तन हो।

TRENDING NOW

ऐसा हो सकता है कि अंतिम एकादश में स्पिनर व तेज गेंदबाजों में बदलाव हो और ख़राब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन की जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जाए। लेकिन धोनी का टीम का चुनाव करने का अपना अलग ही अंदाज है। अब कल देखना है कि टीम इंडिया में क्या नया बदलाव आता हैं।