add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs AUS 2nd T20: चहल ने बुमराह के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 6, 2020 4:15 PM IST

टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के रिकॉर्ड की बराबरी की. अब दोनों गेंदबाजों के नाम 59-59 विकेट हो गए हैं. हालांकि चहल ने बुमराह से तेज यह 59 विकेट अपने नाम किए हैं.

आज सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टी20 करियर का 44वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे चहल ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को आउट कर अपना 59वां शिकार अपने नाम किया. हालांकि पिछले मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे चहल आज के मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर के कोटे में सबसे ज्यादा 51 रन लुटाए और उन्हें सिर्फ एक ही विकेट हासिल हुआ.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की अगर बात करें तो नंबर 1 पर चहल और बुमराह का नाम है. इसके बाद नंबर 2 पर रविचंद्रन अश्विन का नाम है, जिन्होंने 52 विकेट अपने नाम किए हैं. नंबर 3 पर इस फेहरिस्त में भुवनेश्वर कुमार (41 विकेट) हैं.

TRENDING NOW

टी20 इंटरनेशनल में ओवरऑल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो यहां श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) का नाम सबसे ऊपर है. उन्होंने सबसे ज्यादा 107 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके बाद पाकिस्तानी लेग स्पिनर शाहिद आफरीदी (Shahid Afridi) का नाम है, जो 98 विकेट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं.

बुमराह और चहल इस फेहरिस्त में संयुक्त रूप से 16वें पायदान पर हैं. इस स्थान पर इन दो भारतीयों के अलावा दो और गेंदबाजों के नाम हैं. इन दो नामों में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर का नाम शुमार है.