• Home
  • News
  • India vs Australia 3rd odi : Virat Kohli fastest to 4000 ODI runs as captain

कोहली बने सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले कप्तान, तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 77 पारियों में बतौर कप्तान 4000 रन पूरे किए थे।

Edited By : Indo-Asian News Service |Mar 08, 2019, 08:41 PM IST

Published On Mar 08, 2019, 08:41 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2019, 08:41 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे में अपना 41वां शतक बनाया है। वो 95 गेंद पर 123 रन बनाकर एडम जम्पा के ओवर में आउट हुए। इस पारी के दौरान विराट वनडे में 4,000 रन पूरा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान गए हैं। कोहली ने रांची वनडे में ये उपलब्धि हासिल की।

बतौर कप्तान अपना 66वां मैच खेल रहे कोहली ने अपनी पारी का 27वां रन बनाने के साथ ही बतौर कप्तान वनडे में 4,000 रन पूरे कर लिए। कोहली से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली के नाम यह उपलब्धि थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान के रूप में कोहली अब तक 18 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। कोहली कप्तान के रूप में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए 63 पारियों का सहारा लिया है। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 77 पारियों में बतौर कप्तान 4,000 रन पूरे किए थे।

सर्वाधिक शतक के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे कोहली

रांची वनडे में खेली 123 रनों की पारी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने रांची में अपने वनडे करियर का 41वां शतक जड़ा। इसी के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 66 शतक हो गए हैं। कोहली के नाम टेस्ट में अब तक 77 मैचों में 25 शतक हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली से आगे भारत के सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। सचिन के 664 मैचों में कुल 100 शतक हैं जबकि पोंटिंग के 560 मैचों में कुल 71 शतक हैं।

सचिन के वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक हैं। कोहली से पीछे श्रीलंका के कुमार संगकारा (63), दक्षिण अफ्रीका के जैक कॉलिस (62) और उनके हमवतन हाशिम अमला (55) हैं।

Editor's Pick