- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia, 3rd Test at Ranchi: Cheteshawar Pujara attains 3 records in pursuit of his double-ton
दोहरा शतक लगाने के साथ चेतेश्वर पुजारा ने बना डाले तीन बड़े रिकॉर्ड
पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में ये तीसरा दोहरा शतक है।
Published On Mar 19, 2017, 03:48 PM IST
Last UpdatedMar 19, 2017, 03:48 PM IST

चेतेश्वर पुजारा को राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी माना जाता है। अपनी इस जिम्मेदारी को उन्होंने पिछले कुछ सालों में बखूबी निभाया है और जब भी मौका मिला है रनों का अंबार लगा दिया है। इसी क्रम में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में दोहरा शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की मटिया पलीत कर दी। पुजारा अपनी पारी के दौरान बड़ी सहजता से बल्लेबाजी करते नजर आए और शॉर्ट गेंदों को पूरी सूझ- बूझ के साथ खेला। पुजारा ने अपनी पारी में सबसे ज्यादा 85 रन मिड विकेट क्षेत्र में बनाए। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा गेंदें स्पिनर स्टीव ओ कीफ की खेलीं और उन्हें रंग जमाने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। साहा ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान तीन बड़े रिकॉर्ड भी बना दिए। आइए नजर डालते हैं।
1. भारत की ओर से सबसे ज्यादा दोहरे शतक मारने वाले छठवें भारतीय: भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तीन या उससे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले पुजारा छठवें बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा के अलावा सर्वाधिक दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज सहवाग(6), सचिन(6), राहुल द्रविड़(5), विराट कोहली(4), गावस्कर(10) हैं। इसके अलावा पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये दूसरा दोहरा शतक है। उनके पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दोहरे शतक जमाने वाले बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर हैं। इस तरह इस मामले में पुजारा संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। [भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…]
2. एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने पुजारा: चेतेश्वर पुजारा ने अपनी 202 रनों की पारी के दौरान 525 गेंदों का सामना किया और इस तरह वह एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनके पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 270 रनों की पारी में 495 गेंदें खेली थीं। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। सिद्धू ने साल 1997 में अपनी 201 रनों की पारी के दौरान वेस्ट इंडीज के खिलाफ 491 गेंदें खेली थीं। इसके पहले एक पारी में सबसे ज्यादा पुजारा ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में खेली थीं। इस टेस्ट में पुजारा ने 206* रनों की पारी के दौरान 389 गेंदें खेल डाली थी।
3. एक भारतीय होम सीजन में सर्वाधिक शतक के मामले में नंबर 2: वर्तमान भारतीय होम सीजन में पुजारा सात शतक जड़ चुके हैं। इस तरह से एक भारतीय फर्स्ट क्लास सीजन में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में पुजारा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पहुंच गए हैं। एक भारतीय फर्स्ट क्लास सीजन में सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ने का रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम है। पुजारा सातवां शतक लगाते हुए पटौदी और गावस्कर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।