×

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : जानें कौन है किस पर भारी

क्रिकेट में मजबूत लगने वाली टीमें भी हार जाती हैं तो कभी कमजोर लगने वाली भी टीम जीत जाती हैं। यहीं इस खेल का रोमांच है

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 4:00 PM IST

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया  © PTI
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया
© PTI

 क्रिकेट का खेल अनिश्चिताओं का खेल है इस खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कुछ ही समय में मैच का रुख बदल जाता है। मजबूत लगने वाली टीमें भी हार जाती हैं तो कभी मैच में कमजोर लगने वाली भी टीम जीत जाती हैं। यहीं इस खेल में रोमांच भरता है अगले पल क्या होगा ये किसी को नहीं पता होता। ऐसा कई बार देखा गया जब बेहद कम स्कोर के मैच में विपक्षी टीमें हार जाती हैं। दिग्गजों से भारी टीम फ्लॉप हो जाया करती है। ये पूरा कमाल तो बेहतर टीम प्रदर्शन का है जिसमें सभी खिलाड़ी एक साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते है। आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे में कौन खिलाड़ी है बेहतर-

धोनी बनाम स्मिथ

महेंद्र सिंह धोनी – भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आकड़े देखा जाए तो विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 270 मैच खेले है और 8832 रन बनाए है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए धोनी ने नाबाद 183 रन भी बनाए हैं। जिसमें धोनी ने 9 शतक भी लगाए हैं।

स्टीवन स्मिथ – ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कुल 64 मैच खेले है जिसमें इन्होंने 1726 रन बनाए हैं इसके साथ ही साथ इन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना सर्वाधिक 105 रन बनाए हैं। इन्होंने केवल 64 मैच खेले है जिसमें 4 शतक भी शामिल है।     

आपको बता दें स्मिथ बतौर कप्तान पहली बार भारतीय कप्तान धोनी के सामने होंगे। कप्तानी और आंकड़ों को देखा जाए तो भारतीय कप्तान धोनी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। ये भी पढ़ें: डेविड वार्नर ने जमाया शानदार शतक, सिडनी टेस्ट ड्रॉ

कोहली बनाम वॉर्नर

विराट कोहली – भारतीय टेस्ट कप्तान व विस्फोटक बल्लेबाज ने 166 मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने 6831 रन बनाए है इन्होंने अपना बेस्ट 183 रन बनाया है। कोहली के इन 183 मैचों में 23 शतक भी शामिल हैं।

डेविड वॉर्नर – ऑस्ट्रलियाई ओपनर बल्लेबाज के आकड़ों को देखा जाए तो इन्होंने 65 वनडे मैच खेले है जिसमें इन्होंने 2191 रन बनाए इन्होंने सर्वाधिक 178 रन बनाए है वॉर्नर ने इन 65  मैचों में 4 शतक भी लगाए हैं।

धवन बनाम बैली

शिखर धवन – भारतीय ओपनर बल्लेबाज ने कुल 69 वनडे मैच खेले है जिसमें इन्होंने 2791 रन बनाए है और अपना बेस्ट 137 रन की पारी खेली हैं जिसमें 8 शतक भी शामिल हैं।

जॉर्ज बैली –ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने कुल 63 मैच खेले है जिसमें इन्होंने 2236 रन बनाए। बैली ने सर्वाधिक 156 रनों बनाए हैं। इन 63 मैच में इन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं।

जडेजा बनाम फॉकनर

रवीन्द्र जडेजा – भरतील ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा 121 मैच खेले है जिसमें इन्होंने 1804 रन बनाए हैं जडेजा ने 87 रन अपना सर्वाधिक बनाया हैं लेकिन इनमें एक भी शतक शामिल नहीं हैं।

जेम्स फॉकनर – ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर ने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 44 मैच खेले हैं जिनमें फॉकनर 816 रन बनाए है। इनमें 116 रन इनका सर्वाधिक रहा है इसके साथ ही साथ इन्होंने इसमें 1 शतक भी लगाया है। ये भी पढ़ें: फायरफैक्स मीडिया पर कानूनी कार्रवाई करेंगे क्रिस गेल

रोहित शर्मा बनाम मैक्सवेल

रोहित शर्मा – भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कुल 143 एकदिवसीय  मैच खेले हैं जिनमें इन्होंने 4567 रन बनाए इन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना सर्वाधिक 264 रन बनाए हैं इसके साथ ही साथ इन्होंने अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर में 8 शतक भी लगाए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रलियाई दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने कुल 55 मैच खेले है जिसमें इन्होंने 1535 रन व 1 शतक भी लगाए। मैक्सवेल ने अपना सर्वश्रेष्ठ 102 रन की पारी खेली हैं।

रहाणे बनाम फिंच

अजिंक्य रहाणे – भारतीय बल्लेबाज ने अजिंक्य रहाणे ने कुल 63 एकदिवसीय मैच खेले है जिसमें इन्होंने 1952 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में रहाणे ने अपना सर्वाधिक 111 रनों की पारी खेली हैं। जिसमें 2 शतक भी शामिल है।

एरान फिंच –  एरोन फींच ने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 52 मैच खेले जिसमें 1865 रन बनाए। जिसमें फिंच ने 148 रन की अपनी सर्वाधिक पारी खेली। फिंच ने अपने वनडे करियर में 6 शतक भी लगाए। ये भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 3 रन से हराया

  बरिंदर सरन बनाम स्कॉट बोलांड

बरिंदर सरन – ऑस्ट्रलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम ने नए गेंदबाज बरिंदर सरन को टीम में शामिल किया हैं। सरन ने कुल 8 मैच खेले है जिनमें इन्होंने 16 रन बनाए है। धारदार गेंदबाजी करते हुए सरन ने 60 रन देकर 4 विकेट भी हासिल किए।

 स्कॉट बोलांड – ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ने 28 एकदिवसीय मैच खेले है जिसमें इन्होंने 41 रन भी बनाए। स्कॉट ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 63 रन देकर 5 विकेट भी झटके है।

इशांत शर्मा बनाम केन रिचर्डसन

इशांत शर्मा – अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कुल 76 एकदिवसीय मैच खेले है जिनमें इन्होंने 106 रन विकेट हासिल किए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं। ये भी पढ़ें: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं मिचेल स्टार्क

केन रिचर्डसन – ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ने कुल 8 मैच खेले है जिनमें इन्होंने 8 विकेट भी प्राप्त किये है। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए है।

मोहम्मद शमी बनाम मिचेल मार्श

मोहम्मद शमी – मोहम्मद शमी ने कुल 47 वनडे मैच खेले है जिनमें इन्होंने 87 विकेट हासिल किये है और बेहतरीन गेंद्बजी करते हुए 35 रन देकर 4 विकेट भी हासिल किए है।

मिचेल मार्श – ऑस्ट्रलियाई तेज गेंदबाज ने कुल 23 वनडे मैच खेले है जिनमें इन्होंने 19 विकेट झटके है। मार्श ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 33 विकेट हासिल किए। ये भी पढ़ें: हाशिम आमला ने साउथ अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी

आर. अश्विन बनाम जोश हेजलवुड

आर.अश्विन – भारतीय स्पिन गेंदबाज ने 100 टेस्ट मैच खेले है जिसमें इन्होंने 140 रन भी बनाए अश्विन ने 25 रन देकर 4 विकेट झटके है जो कि इनका सर्वश्रेष्ठ है। इसके साथ ही साथ अश्विन ने 1 मैच में 5 विकेट भी हासिल किया है।

TRENDING NOW

जोश हेजलवुड – दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने 13 मैच खेले है जिसमें इन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। इन्होंने एक मैच में 5 विकेट भी झटके है।