- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Possible team rankings after four-match Test series
दांव पर टीम इंडिया की 'नंबर वन' टेस्ट रैंकिंग, छिन सकती है बादशाहत
भारत ने अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की गलती दोहराई तो उसको नंबर वन के रैंकिंग से हाथ धोना पड़ सकता है।
Published On Nov 27, 2018, 04:33 PM IST
Last UpdatedNov 27, 2018, 04:33 PM IST
Indian cricket team
दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम पर बनीं हुई भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अब बादशाहत बनाए रखने की बात आ गई है। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में हार के बाद टीम के सामने यह मुश्किल आई है। भारत ने अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की गलती दोहराई तो उसको नंबर वन के रैंकिंग से हाथ धोना पड़ सकता है।
भारतीय टीम को दिसंबर 6 से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरना है। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है। भारतीय टीम इस वक्त पहले स्थान पर है और दक्षिण अफ्रीका की नजर नंबर वन की कुर्सी पर है।
मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैकिंग
इस वक्त अगर रैंकिंग पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका 106 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड 105 अंकों तीसरे नंबर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड 102 अंक के साथ चौथे जबकि इतने ही अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर है।
भारत को उलटफेर से बचना होगा
अगर दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया तो उसके 110 अंक हो जाएंगे। भारतीय टीम के खिलाफ अगर ऑस्ट्रेलिया ने उलटफेर कर 4-0 से सीरीज जीत दर्ज की तो टीम इंडिया 108 के साथ तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 110 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे नंबर पर आ जाएगा।
एक मैच जीत कर बचेगी रैंकिंग
भारतीय टीम ने अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी जीत लिया तो उसकी नंबर वन की रैंकिंग बनी रहेगी। सीरीज का नतीजा 3-1 होने के बाद भी भारत के पास 111 अंक होंगे और वह दक्षिण अफ्रीका से एक अंक आगे होगा अगर पाकिस्तान ने सीरीज बचा ली तो भी 4-0 से हारने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से उपर पहुंच जाएगी। लिहाजा भारतीय टीम को सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सावधान रहना पड़ेगा।