एडिलेड टेस्ट में हनुमा विहारी और रोहित शर्मा में से किसे मिलेगी जगह ?

एडिलेड टेस्ट के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और हनुमा विहारी में से किसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 05, 2018, 11:23 AM IST

Published On Dec 05, 2018, 11:23 AM IST

Last UpdatedDec 05, 2018, 11:23 AM IST

Hanuma Vihari and Rohit Sharma

टेस्ट टीम में वापसी कर रहे रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच के लिए चुनी गई 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम में वापसी का मौका मिला।

पढ़ें: – एडिलेड टेस्ट में हनुमा विहारी या रोहित शर्मा, किसे मिलेगी जगह ?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह दौरा वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी काफी अहम होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में अपनी जगह गंवाने वाली रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी की है। रोहित के वापसी की राह में इंग्लैंड में शानदार टेस्ट डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी रोड़ा बन सकते हैं।

हनुमा विहारी का शानदार डेब्यू

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबला में डेब्यू करने वाले हनुमा ने पहली पारी में 124 गेंद पर 56 रन बनाए थे। मुश्किल में दिख रही भारतीय टीम के लिए रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 77 रन की साझेदारी निभाई।

गेंदबाजी में भी दिखाए हाथ

दूसरी पारी में हनुमा शून्य पर आउट हो गए लेकिन 3 विकेट चटकाए थे। हनुमा ने 125 रन पर बल्लेबाजी कर रहे इंग्लिश कप्तान जो रूट का विकेट हासिल किया और फिर अगली गेंद पर करियर का आखिरी मैच खेल रहे इंग्लैंड दिग्गज एलिस्टर कुक को 147 रन आउट कर दिया। यहां हनुमा हैट्रिक से चूक गए थे।

प्रैक्टिस मैच में हनुमा ने जड़ा अर्धशतक

हनुमा विहारी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में अर्धशतीय पारी खेली थी जबकि रोहित शर्मा 40 रन ही बना पाए थे। उससे पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भी हनुमा ने पहली पारी में 86 और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन की पारी खेली थी। ऐसे में प्रदर्शन के लिहाज से हनुमा की दावेदारी रोहित के मुकाबले मजबूत दिखती है। अनुभव और हासिला फॉर्म को देखते हुए हो सकता है रोहित को मौका दिया जाए।

Editor's Pick