- Home
- News
- India vs Australia, T20 World Cup 2016: Virat Kohli vs James Faulkner and other likely key battles
टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इन खिलाड़ियों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत
विराट कोहली इस सीरीज में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज है तो जेम्स फॉकनर सबसे सफल कंगारू गेंदबाज है, इन दोनों के बीच क़ड़ा मुकाबला होगा
Published On Mar 26, 2016, 02:14 PM IST
Last UpdatedMar 26, 2016, 02:14 PM IST

रविवार को भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक टी20 विश्व कप में 4 बार भिड़ चुके हैं इनमें दो बार बाजी भारत के हाथ लगी है तो 2 मौकों पर कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टी20 सीरीज में 3-0 से मात दी थी। इसकी वजह से कंगारूओं के साथ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के ही 4-4 अंक हैं। इस मैच में जिस भी टीम को जीत मिलेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइए देखते हैं किन खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है।
1.रोहित शर्मा बनाम जॉश हेजलवुड:
रोहित शर्मा विश्व कप में भारत के लिए अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लेकिन रोहित को कंगारू आक्रमण के खिलाफ रन बनाने का माहिर माना जाता है। ऐसे में भारतीय टीम को उम्मीद होगी की उनकी फॉर्म वापस आ जाए। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मैचों में 252 रन बनाए हैं। रोहित एक बार विकेट पर टिकने पर क्या कहर मचाते हैं ये कंगारूओं से बेहतर कोई नहीं जानता। ऐसे में कंगारू अपने स्ट्राइक गेंदबाज जॉश हेजलवुड को ये जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया(प्रिव्यू): सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेगीं दोनों टीमें
2.विराट कोहली बनाम जेम्स फॉकनर:
भारतीय बल्लेबाजी इस समय विराट कोहली के इर्द गिर्द घुमती है। विराट अब तक इस सीरीज में 3 मैचों में 102 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और भी बेहतरीन है। कंगारू टीम के खिलाफ विराट ने 8 मैचों में 319 रन बनाए हैं। जेम्स फॉकनर के साथ हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी टकराहट ने सुर्खिया बटोरी थी। इस सीरीज में भी फॉकनर सबसे सफल कंगारू गेंदबाज हैं। ऐसे में विराट के साथ उनकी भिड़ंत रोमांचक होगी। यदि फॉकनर विराट को रोकने में कामयाब रहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच जीतना मुश्किल नहीं होगा।
3.युवराज सिंह बनाम एडम जंपा:
युवराज सिंह टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। युवराज ने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं। 2007 विश्व कप में उनकी 70 रनों की पारी को शायद ही कोई फैन भुल पाएगा। कुछ समय पहले तक बल्ले से संघर्ष कर रहे युवराज फॉर्म में लौट चुके हैं और ये कंगारू गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी है। युवराज के सामने कंगारू टीम चालाक स्पिनर एडम जंपा को ला सकती है। युवराज ने जंपा को नहीं खेला है ऐसे में वो युवराज के लिए सरप्राइज पैकेज की तरह होंगे। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, टी20 विश्व कप 2016: भारतीय टीम के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी
4.एरन फिंच बनाम जसप्रीत बुमराह:
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरन फिंच को रोकने की जिम्मेदारी नई पेस सनसनी बुमराह पर होगी। बुमराह ने अपनी यार्कर डालने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। वो फिंच को जल्दी पवेलियन भेज कंगारू टीम पर दबाव बनाना चाहेगें। लेकिन फिंच भी टी20 के अनुभवी खिलाड़ी है जो आसानी से गेंद को सीमारेखा के बाहर पहुंचाने की क्षमता रखते है। ऐसे में दोनों के बीच गेंद और बल्ले का जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
5.ग्लेन मैक्सवेल बनाम रविचन्द्रन अश्विन:
ग्लेन मैक्सवेल अच्छी फॉर्म में है लेकिन वो अपनी पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे है। मैक्सवेल पहली गेंद से गेंदबाज पर हावी होने की कोशिश करते है। ऐसे में भारतीय टीम उनके खिलाफ अश्विन का इस्तेमाल करेगी। शातिर गेंदबाज अश्विन अपने मिश्रण से मैक्सवेल को रोकने का प्रयास करेंगे। लेकिन मैक्सवेल पहले कई बार अश्विन को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शिकार बना चुके हैं। इसलिए अश्विन को भी मैक्सवेल के खिलाफ सावधान रहना होगा।