add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एशिया कप 2016 फाइनल(प्रिव्यु): भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी भिड़ंत

मौजूदा प्रदर्शन और कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी, लेकिन मेजबान बांग्लादेश के पास चौंकाने की क्षमता

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 6, 2016 9:38 AM IST

भारतीय टीम पहले टी20 एशिया कप पर कब्जा जमाना चाहेगी © AFP
भारतीय टीम पहले टी20 एशिया कप पर कब्जा जमाना चाहेगी © AFP

एशिया कप के पहले टी20 प्रारूप का विजेता भारत या बांग्लादेश में कोई एक होगा। अगर आंकड़ो पर नजर डाले तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन बांग्लादेश ने जिस तरह पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया है उसको हल्के में नहीं लिया जा सकता है। भारतीय टीम ने अभी तक एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना विजय क्रम बरकरार रखा है, जबकि बांग्लादेश को सीरीज में एकमात्र हार भारत के हाथों ही मिली है। ऐसे में भारतीय टीम के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त रहेगी। लेकिन रविवार को दोनों टीमों का प्रदर्शन तय करेगा कि एशिया कप का ताज किसके सिर पर सजेगा। लेकिन भारतीय टीम के अब तक के प्रदर्शन को देख कर ये कहा जा सकता है कि अगर भारत के लिए रविवार एक खराब दिन नहीं रहा तो बांग्लादेश एक बार एशिया कप खिताब के अपने सपने से चूक जाएगा। ALSO READ: रंग में लौटते युवराज सिंह

बात करें भारतीय टीम की मजबूती की तो टीम के प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार रन बना रहे है। युवराज का फॉर्म में लौटना बांग्लादेश के लिए एक और चिंता का विषय है। शिखर धवन के बल्ले से रन ना निकलना भारतीय टीम के लिए एक चिंता का विषय है लेकिन 9वें नंबर तक बल्लेबाजी होने के कारण टीम को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। सुरेश रैना को अपनी पारियों को बड़ी पारियों में बदलना सीखना होगा। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर है जो टारगेट में 15-20 रन एक्स्ट्रा जोड़ते हैं। ALSO READ: एशिया कप फाइनल से पहले भारतीय टीम की मजबूती और कमजोरियों का जायज़ा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो गेंदबाज भी कम नहीं है। भारतीय गेंदबाजों ने इस साल शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बनाए रखा है। कप्तान धोनी चाहेंगे कि ये सिलसिला एशिया कप फाइनल ही नहीं बल्कि विश्व कप में भी जारी रहे। आशीष नेहरा की अगुवाई में टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया है। पांड्या 7 विकेट के साथ सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं। बुमराह और नेहरा के खाते में 5-5 सफलताए हैं। स्पिन गेंदबाजी की कमान पिछले मैच में आराम फरमाने वाले अश्विन के हाथों में होगी।

बांग्लादेशी टीम की बात करें तो गेंदबाजी ही उनकी मुख्य ताकत होगी। लेकिन भारतीय के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए उसके बल्लेबाजों के साथ की जरूरत पड़ेगी। बांग्लादेश टीम को अपने बल्लेबाजों सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, मोहम्मदुल्लाह और स्टार ऑलराउंडर साकिब अल हसन से रनों की उम्मीद करेगा। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और मशरफे मुर्तजा भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ALSO READ: स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर के रूप में उम्मीद जगाते हार्दिक पांड्या

बांग्लादेशी तेज गेंदबाजी की कमान अल अमीन हुसैन के कंधों पर होगी। अल अमीन ने अभी तक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट अपने खाते में डाले हैं। तेज गेंदबाजी में अल अमीन का साथ देंगे मशरफे मुर्तजा और तस्कीन अहमद। हालांकि बांग्लादेश को मुस्तफिजुर रहमान की कमी जरूर खलेगी। स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई साबिक अल हसन के कंधों पर होगी जबकि अराफात सन्नी स्पिन आक्रमण में उनके साथी की भूमिका निभाएंगे। मोहम्मदुल्लाह की पार्ट टाइम स्पिन का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर मुर्तजा कर सकते हैं। ALSO READ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कितनी मजबूत भारतीय बल्लेबाजी

दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत:
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल।

TRENDING NOW

बांग्लादेश:
मशरफे मुर्तजा(कप्तान), सौम्य सरकार, इमरूल कायस, मोहम्मद मिथुन, साकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम(विकेटकीपर), सब्बीर रहमान, मोहम्मदुल्लाह रियाद, नासिर हुसैन, नुरूल हसन, अराफात सन्नी, तमीम इकबाल, अल अमीन हुसैन, तस्कीन अहमद, अबू हैदर।