टी20 विश्व कप, बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित ग्यारह खिलाड़ी
इससे पहले भी टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टी20 एशिया कप के फाइनल में हरा कर एशिया कप अपने नाम किया था
Published On Mar 22, 2016, 11:46 AM IST
Last UpdatedMar 22, 2016, 11:46 AM IST

टी20 विश्व क्रिकेट में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम इंडिया ने मैच में गजब की वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में अपने चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 19 मार्च को खेला गया। भारत के तरफ पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने बनाए। विराट ने एक बार फिर कठिन परिस्थितियों में बेहद सूझबूझ के साथ 55 रन बनाए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। आपको बता दे कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बारिश के कारण मैच को 18 ओवरों का करना पड़ा। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना तीसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टी20 एशिया कप के फाइनल में हरा कर एशिया कप अपने नाम किया था। आइए जानते हैं टीम इंडिया के संभावित ग्यारह खिलाड़ियों के नाम जिन्हें मिलेगी टीम में जगह- ये भी पढ़ें: लक्ष्य का पीछा करने का मास्टर: विराट कोहली
सलामी बल्लेबाज- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के लिए रन बनाए हैं। टी20 मैचों में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के रन बनाए है लेकिन टी20 विश्व कप में लगातार दो मैचों में वो अपने बल्ले से ज्यादा रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने 5 रन बनाए थे वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन बनाए। वहीं अभी तक शिखर धवन भी अपने बल्ले से कोई बड़ा कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके हैं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 6 रन बनाए थे। टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली ने टी20 मैचों में साल 2016 के शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से जमकर रन बरसे हैं। पिछले मैच में विराट के बदौलत टीम इंडिया ने अपने बेहद निर्णायक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। फिलहाल धोनी रोहित और शिखर धवन पर एक बार और विश्वास जरुर दिखाएंगे और इन्हें टीम में मौका देंगे।
मध्य क्रम – भारतीय मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के लिए अक्सर कठिन परिस्थितियों में संभलकर खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलवाई है। लेकिन टी20 विश्व कप में सुरेश रैना के बल्ले से रन ना निकलना टीम के लिए परेशानी की बात है रैना पाकिस्तान के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 1 रन ही बनाया था। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ऐसा हो सकता है कि धोनी टीम में किसी और को मौका दे। लेकिन रैना एक ऑल राउंडर है जो अच्छी स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं और अपने फील्डिंग के दम पर कई रन भी बचाते हैं। अगर बात करें विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह की तो उन्होंने टीम के लिए लगातार रन बनाए है और उनका फॉर्म में आना टीम के लिए खुशी की बात है। पिछले मैच में भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों में 24 रन बनाए। युवी के फॉर्म में आने से टीम को मजबूती मिली है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने बल्ले से लगातार मैच जीताऊ शॉट खेले है और लगातार रन भी बनाए है। ये भी पढ़ें: गलत राष्ट्रगान गाने पर अमिताभ बच्चन के खिलाफ शिकायत दर्ज
गेंदबाजी – टीम इंडिया के गेंदबाजों ने साल 2016 के शुरुआत से ही धारदार गेंदबाजी करी है और टी20 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। टीम के जीत में सबसे अहम् रोल इनका ही है। आशीष नेहरा के टीम में आने से टीम को मजबूती मिली है टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत हुई है। नेहरा काफी सालों से टीम इंडिया से बाहर रहे लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम में वापसी की और लगातार धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया की नई खोज हार्दिक पांड्या के आने से एक ऑल राउंडर की कमी पूरी हो गयी है। हार्दिक बल्ले के साथ ही साथ गेंद से भी कमाल दिखाने में माहिर हैं। टीम इंडिया के दूसरी सबसे बड़ी खोज योर्कर स्पेसलिस्ट जसप्रीत बुमराह के आ जाने से टीम की गेंदबाजी में और पैनापन आ गया है। जसप्रीत लगातार अपनी धारदार गेंदबाजी के बदौलत टीम के लिए विकेट लेने में सफल रहे हैं। वहीं टीम की स्पिन गेंदबाजी की कमान बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे और उनका साथ रवीन्द्र जड़ेजा देंगे।
टीम इंडिया के संभावित अंतिम ग्यारह खिलाड़ी
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह