Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 10, 2017 12:21 PM IST


भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने लंच के बाद दोहरा शतक जड़ दिया। कोहली के टेस्ट करियर का यह चौथा दोहरा शतक है। भारत की ओर से सर्वाधिक दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर(6) और वीरेंद्र सहवाग(6) के नाम है। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़(5) हैं। वहीं अब विराट कोहली ने सुनील गावस्कर के 4 दोहरे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली जो मैच के पहले दिन लंच के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए थे वह शुरू से ही आतिशी मूड में नजर आए थे और उन्होंने मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक खेले। उन्होंने जहां पहले दिन के अंतिम सत्र में अपना शतक पूरा किया वहीं दूसरे दिन जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो उनका अंदाज ही कुछ अलग था और उन्होंने तस्किन अहमद समेत बांग्लादेशी गेंदबाजों की मटिया पलीत कर दी। कोहली ने अपने दोहरे शतक के दौरान कुल 24 चौके जड़े। वहीं 238 गेंदों में ये दोहरा शतक पूरा कर लिया। कोहली ने चौके के साथ अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। दोहरा शतक जड़ने के दौरान कोहली ने और कौन- कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए आइए जानते हैं।
1. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर: विराट कोहली के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान चार दोहरे शतक हो चुके हैं। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है। लारा ने साल 1999 से 2006 तक वेस्टइंडीज टीम का कप्तान रहते हुए कुल पांच दोहरे शतक जड़े थे। इसके बाद बतौर कप्तान चार दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज डॉन ब्रेडमेन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ, और विराट कोहली हैं। इस तरह कोहली इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। जिस तरह से कोहली खेल रहे हैं उस हिसाब से लारा का रिकॉर्ड भी कोई ज्यादा आगे खड़ा दिखाई नहीं देता। जाहिर है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनके निशाने पर यह रिकॉर्ड जरूर होगा।
2. एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज: विराट कोहली ने 2016-17 सीजन में अब तक 3 दोहरे शतक जड़ दिए हैं। इस तरह वह एक सीजन में सर्वाधिक दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एक सीजन में सर्वाधिक दो दोहरे शतक का रिकॉर्ड अबतक डॉन ब्रेडमेन(2), ग्रीम स्मिथ(2), ब्रायन लारा(2), माइकल क्लार्क(2), दूसरी बार माइकल क्लार्क(2), ब्रेंडन मैकलम(2) के नाम था। इस मैच में दोहरा शतक जड़ने के साथ कोहली ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। कोहली जिस तरह से रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं उससे ऐसा लग रहा कि वह जल्दी ही क्रिकेट की दुनिया के सभी रिकॉर्डस को अपने नाम कर लेंगे। गौर करने वाली बात है कि कोहली ने ये चारों दोहरे शतक अलग- अलग टीमों वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और बांग्लादेश के खिलाफ लगाए हैं। ये भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश एकमात्र टेस्ट के लाइव ब्लॉग को पढ़ने के लिए क्लिक करें
3. सबसे ज्यादा 150 के मामले में कोहली ने की बराबरी: विराट कोहली ने जैसे ही अपने 150 रन पूरे किए उन्होंने अपने करियर में पांचवीं बार 150 का आंकड़ा छू लिया। भारत की ओर से बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 150 के मामले में कोहली ने अब गावस्कर(5), मोहम्मद अजहरुद्दीन(5) की बराबरी कर ली है। इसके अलावा बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा 150 रन बनाने के मामले में उन्होंने डॉन ब्रेडमेन(3) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और नंबर एक बन गए। गौर करने वाली बात है कि भारतीय शीर्ष क्रम के अमूमन हर बल्लेबाजों के बल्लों से बाहरी किनारे देखने को मिले थे लेकिन कोहली ने शुरू से अंत तक क्लीन बल्लेबाजी की और विपक्षी खिलाड़ियों को कोई भी मौका नहीं दिया। कोहली जब 180 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब मेहेदी हसन ने पगबाधा की जोरदार अपील की और कोहली को आउट दे दिया गया था। लेकिन कोहली ने रिव्यू लिया औ वह बच गए। अंततः उन्होंने अपना दोहरा शतक मुकम्मल किया।
4. सबसे ज्यादा दोहरे शतक की साझेदारियों में कोहली- रहाणे दूसरे नंबर पर: अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली का साथ निभाने के लिए पहले दिन के अंतिम सत्र में आए थे और उन्होंने उनके साथ मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 226 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। टेस्ट क्रिकेट में कोहली और रहाणे के बीच होने वाली ये तीसरी दोहरी शतकीय साझेदारी है। भारत की ओर से सर्वाधिक दोहरी शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन- सहवाग(4), द्रविड़- सचिन(4), गांगुली- सचिन(4) के नाम है। इसके अलावा सचिन- अजहर(3), सचिन- सहवाग(3) इस साझेदारी को मुकम्मल कर चुके हैं। रहाणे- कोहली(3) अब इस क्लब में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। [ये भी पढ़ें: एक होम सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में नंबर 1 बने विराट कोहली]
5. बतौर कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर: विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 203 रन का आंकड़ा जैसे ही छुआ ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बतौर कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ग्रीम स्मिथ(232) के नाम है और अब दूसरे नंबर पर कोहली पहुंच गए हैं। वहीं कोहली के बाद तीसरे नंबर पर स्टीफन फ्लैमिंग 202 के साथ विद्दमान हैं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
