छक्का लगा धमाकेदार अंदाज में रिषभ पंत ने पूरा किया टेस्ट में पहला शतक

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 117 गेंदो पर पहला टेस्ट शतक जड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 11, 2018, 08:20 PM IST

Published On Sep 11, 2018, 08:20 PM IST

Last UpdatedSep 11, 2018, 08:20 PM IST

Rishabh Pant © Getty Images (File photo)

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। 117 गेंदो पर 101 रनों की पारी खेलकर पंत सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत से पहले इस लिस्ट में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा का नाम है।

74वें ओवर में आदिल राशिद की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर पंत ने अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत छक्का लगाकर डेब्यू टेस्ट शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देप, तेज गेंदबाज इरफान पठान और स्पिनर हरभजन सिंह ये कारनामा कर चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंत इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ओवल टेस्ट के आखिरी दिन का दूसरा सेशन खत्म होने तक पंत ने 118 गेंदो पर 101 रन बना लिए थे। इस पारी के साथ पंत महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ टेस्ट मैच की चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2007 मे लॉर्ड्स के मैदान पर खेली धोनी की 76 रनों की पारी टेस्ट मैच की चौथी पारी में किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी थी।

पंत ने बतौर विकेटकीपर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी टेस्ट मैच पारी खेली है। इससे पहले धोनी की 2007 में ओवल में खेले 92 रनों की पारी किसी भारतीय विकेटकीपर की इंग्लैंड में बनाया सबसे बड़ा स्कोर था।

पंत का ये शतक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का एशिया के बाहर लगाया चौथा शतक है। इससे पहले लगे चार शतक विजय मांजरेकर (1959-वेस्टइंडीज), अजय रात्रा (2002-वेस्टइंडीज) और ऋद्धिमान साहा (2016-वेस्टइंडीज) ने लगाए हैं।

Editor's Pick