सैम कर्रन फिर बने मुसीबत, टीम इंडिया से जीत किया दूर

पूरी सीरीज में जब भी कर्रन को मौका मिला है वह टीम इंडिया के नाम में दम करने से नहीं चूके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 02, 2018, 10:45 AM IST

Published On Sep 02, 2018, 10:45 AM IST

Last UpdatedSep 02, 2018, 10:45 AM IST

Joe Root says that dropping Sam Curran at Trent Bridge was not an easy cal

Joe Root says that dropping Sam Curran at Trent Bridge was not an easy call. @Getty

भारतीय क्रिकेट टीम साउथम्पटन में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने उतरी है लेकिन उनके सामने 20 साल के सैम कर्रन मुसीबत बनकर डटे हैं। पूरी सीरीज में जब भी कर्रन को मौका मिला है वह टीम इंडिया के नाम में दम करने से नहीं चूके हैं।

पहली पारी में जब भारतीय टीम इंग्लैंड को सस्ते में समेटने का सपना देख रही थी तो कर्रन ही थे जिसने इसे तोड़ा। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के लिए कर्रन मुसीबत बनकर सामने आए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में डटे

सैम कर्रन ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 86 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद टीम को 246 रन तक पहुंचाया। सैम ने इस दौरान ना सिर्फ खुद अर्धशतक जमाया बल्कि मोईन अली और स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ दो बड़ी साझेदारी भी निभाई। मोईन के साथ कर्रन ने 81 रन जबकि ब्रॉड के साथ मिलकर 63 रन जोड़े।

दूसरे में भी बिगाड़ा खेल

दूसरी पारी में 178 रन पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे और भारतीय टीम छोटे लक्ष्य पर इंग्लैंड को समेटने की उम्मीद में थी। कर्रन ने ऐसे में पहले जोस बटलर के साथ 55 रन जोड़े और फिर राशिद के साथ 27 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया।

बर्मिंघम में भी किया नाक में दम

युवा ऑलराउंडर सैम कर्रन ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाकर टीम इंडिया को हार की तरफ धकेला था। 87 रन पर सात विकेट गिरने के बाद कर्रन ने पहले आदिल राशिद के साथ 48 और फिर स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ मिलकर 41 रन की साझेदारी कर टीम को 180 के स्कोर तक पहुंचाया। वह 65 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरे टेस्ट में क्रिस वोक्स के साथ 76 रन की साझेदारी टीम इंडिया के पारी की हार की वजह बने।

Editor's Pick