- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England, ICC Women’s World T20 Semi-Final: India Crash Out
इंग्लैंड ने लगातार दूसरी बार तोड़ा भारत के वर्ल्ड कप जीतने का सपना
यह लगातार दूसरा मौका है जब भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे पर इंग्लैंड ने पानी फेरा है।
Published On Nov 23, 2018, 03:48 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2018, 03:48 PM IST
women cricket team @Getty Images
एक हार के साथ भारतीय टीम के जीत का सफर आईसीसी वर्ल्ड टी20 में थम गया। लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद भारत पहली बार वर्ल्ड टी20 फाइनल का सपना देख रहा था। टीम इंडिया का इस सपने तो इंग्लैंड ने चकनाचूर कर दिया। यह लगातार दूसरा मौका है जब भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे पर इंग्लैंड ने पानी फेरा है।
भारतीय टीम के टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम महज 112 रन पर ही सिमट गई। छोटे से लक्ष्य को 17.4 ओवर में महज दो विकेट खोकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह बना ली।
दूसरी बार इंग्लैंड ने तोड़ा भारत का सपना
पिछले साल आईसीसी विश्व कप के दौरान भी भारतीय ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। 229 रन का पीछा करते हुए भारत 191 रन तक पहुंच गया था। भारत को 191 रन के स्कोर पर पूनम राउत के रुप में चौथा झटका लगा। इंग्लैंड ने यहां से लगाम कसी और पूरी टीम 218 रन पर ढेर हो गई।
टी20 वर्ल्ड कप में मिला हार
सेमीफाइनल में ना तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी चली और ना ही गेंदबाजी। बल्लेबाजी करने उतरी टीम 112 रन पर ढेर हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर लगातार दूसरे मैच में बड़ा शॉट लगाते हुए आउट हुई। शुरुआती विकेट मिलने के बाद भी भारत ऑस्ट्रेलिया पर दबाव नहीं बना पाया और टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
भारत के साथ हुआ विश्व कप का इत्तेफाक
वर्ल्ड टी20 और 2017 विश्व कप में भारत का सफर लगभग एक जैसा ही रहा। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वर्ल्ड टी20 में भारत ने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया। इन दोनों ही मुकाबलों के बाद भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ और टीम हार गई।