सिर्फ कोहली की 'विराट' पारी के लिए याद किया जाएगा बर्मिंघम टेस्ट

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज दूसरी पारी में महज 162 रन पर सिमट गए और मुकाबला 31 रन से हार गए। विराट ने पहली पारी में 149 जबकि दूसरी में 51 रन बनाए।

Edited By : Viplove Kumar |Aug 04, 2018, 07:23 PM IST

Published On Aug 04, 2018, 07:23 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2018, 07:23 PM IST

Virat Kohli © Getty Images

बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय टीम को बल्लेबाजों के घटिया प्रदर्शन की वजह से शर्मनाक हार मिली। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज दूसरी पारी में महज 162 रन पर सिमट गए और मुकाबला 31 रन से हार गए। विराट ने पहली पारी में 149 जबकि दूसरी में 51 रन बनाए।

पहली पारी में 149 रन की पारी ने बचाई लाज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में विराट कोहली ने बनाए 149 रन पूरी टीम का स्कोर रहा 274 रन। इंग्लैंड की टीम ने 20 रन एक्स्ट्रा में दिए यानी कोहली को छोड़ दें तो बाकी के नौ खिलाड़ी ने जोड़े सिर्फ 105 रन। कोहली ने 225 गेंद पर 149 रन बनाए जिसमें उन्होंने चार बड़ी साझेदारी निभाई।

दूसरी पारी में कोहली हुए आउट हारी टीम

बर्मिंघम टेस्ट का नतीजा कुछ और होता अगर मैदान पर विराट कोहली वक्त बिता पाते। कोहली ने 51 रन बनाए और टीम जीत को करीब पहुंचाया। दूसरी पारी में कोहली ने तीन अहम साझेदारी निभाई। राहुल के साथ 24, दिनेश कार्तिक के साथ 34 और हार्दिक पांड्या के साथ 29 रन की भागेदारी निभा अकेले लड़ाई की।

पढ़ें:- बर्मिंघम हार के बाद विराट ब्रिगेड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर कोहली ने कुल 200 रन अकेले बनाए। पूरी टीम ने दोनों पारी में 105 और 109 रन यानी कुल 213 रन ही जुटा पाए।

पढें:- कप्तान विराट कोहली ने कहा, इस हार से मुंह नहीं छुपा सकते हैं

कोहली ने पहली पारी में अकेले 22 चौके लगाए जबकि बाकी के 9 खिलाड़ियों ने 15 बार गेंद बाउंडरी पार पहुंचाने में कामयाब।

Editor's Pick