- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs New Zealand, 2nd ODI: Predicted for team india Playing XI
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कैसा होगा भारत का प्लेइंग इलेवन
कीवी टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में कैसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन इस पर डालते हैं एक नजर
Published On Jan 25, 2019, 01:03 PM IST
Last UpdatedJan 25, 2019, 01:03 PM IST
Indian Cricket Team @Getty Images
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त हासिल की। अब माउंट मानगुनई में टीम इंडिया जीत का सिलसिला बरकरार रख बढ़त को 2-0 बनाना चाहेगी। हार्दिक पांड्या के टीम इंडिया से जुड़ने के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बन सकती है। कीवी टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में कैसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन इस पर डालते हैं एक नजर
ओपनिंग में रोहित और शिखर
रोहित शर्मा और शिखर धवन ही भारतीय टीम के पारी की शुरुआत करने का जिम्मा संभालेंगे। रोहित ने नेपियर वनडे में महज 11 रन पर आउट हो गए थे जबकि धवन ने नाबाद 75 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।
मिडिल आर्डर में विराट कोहली, अम्बाती रायडू, केदार जाधव
पहले मैच में टीम के मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली के साथ अम्बाती रायडू नजर आए थे और छोटे स्कोर का पीछा करते हुए वह मैच खत्म कर वापस लौटे थे। चौथे नंबर पर एक बार फिर से रायडू ही नजर आने वाले हैं। केदार जाधव को नेपियर में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन गेंदबाजी करते हुए एक विकेट जरूर हासिल किया था।
विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ही विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। नेपियर में लक्ष्य छोटा होने की वजर धोनी को बल्लेबाजी में हाथ दिखाने का मौका नहीं मिला था।
विजय शंकर ऑलराउंडर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में प्लेइंग इलवन में शामिल किए गए विजय शंकर को दूसरे वनडे में भी मौका दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड में टीम से जुड़ने की इजाजत मिल गई है लेकिन दूसरे वनडे के लिए वह उपलब्ध हो इसकी संभावना कम ही नजर आती है।
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर, चहल, कुलदीप
मोहम्मद शमी ने नेपियर में मेजबान टीम को शुरुआती झटका देकर बड़ा स्कोर करने से रोका था जबकि दूसरे छोर पर भुवनेश्वर भी काफी किफायती साबित हुए थे। स्पिन में युजवेंद्र ने विकेट झटकने की शुरुआत की थी जिसे कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर खत्म किया। इस जोड़ी की वजह से ही न्यूजीलैंड की टीम महज 157 रन पर ढेर हो गई थी।