add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

राजकोट टी20 में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण

न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी20 मैच में 40 रनों हरा सीरीज में बराबरी की।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - November 4, 2017 11:29 PM IST

जीत के रथ पर बैठकर दिल्ली से राजकोट पहुंची टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में 40 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की फ्लैट पिच पर टीम इंडिया 197 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारतीय टीम को ना ही सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई और ना ही मध्य क्रम पारी को संभाल पाया। विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। हम यहां आपको राजकोट में भारत की हार के चार बड़े कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/live-cricket-score-in-hindi-india-vs-new-zealand-2nd-t20i-at-rajkot-657351″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खराब गेंदबाजी: हालांकि राजकोट की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान थी लेकिन इससे भारतीय गेंदबाजों की कमी को छुपाया नहीं जा सकता है। इसी पिच पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लक्ष्य को बचाकर दिखाया है। आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत से ही रन लुटाना शुरू कर दिया था। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने जहां 8 ओवरों में केवल 52 रन दिए, वहीं बाकी गेंदबाजों ने मिलकर 12 ओवर में 142 रन दे डाले और बदले में केवल 2 ही विकेट लिए।अकेले मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 53 रन दिए थे।

फील्डिंग में फिसड्डी: इस बात में कई शक नहीं है कि टीम इंडिया फील्डिंग के मामले में विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं, लेकिन आज के मैच में शायद कोई दूसरी ही टीम खेलने आई थी। भारतीय फील्डरों ने कॉलिन मुनरो को एक नहीं बल्कि तीन जीवनदान दिए और नतीजा ये रहा कि उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने आसान मौके गंवाए, जिसका नतीजा टीम को भुगतना पड़ा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ms-dhonis-slow-batting-sinks-india-in-2nd-t20i-against-new-zealand-at-rajkot-657436″][/link-to-post]

फ्लॉप सलामी जोड़ी: 197 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय किसी भी टीम के लिए मजबूत शुरुआत मिलना जरूरी होता है लेकिन आज के मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाए। रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी के दूसरे ही ओवर में आउट हो गए थे। जिससे टीम को बड़ा झटका लगा। क्योंकि टीम इंडिया ज्यादातर मैच तभी जीत पाती है जब शीर्ष क्रम बड़ा स्कोर बना पाता है। रोहित-शिखर का फ्लॉप होना टीम की हार की सबसे बड़ी वजह है।

विराट कोहली-श्रेयस अय्यर की साझेदारी: आज के मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने पारी की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन वह इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। एक समय ऐसा था जब कोहली और अय्यर क्रीज पर सेट हो गए थे लेकिन वह रन रेट को बढ़ाने में नाकाम रहे। दोनों की साझेदारी के दौरान भारत ने तीन ओवरों (5,6,7) में केवल 10 रन बनाए। टी20 जैसे फॉर्मेट में एक एक गेंद कीमती होती है, ऐसे में सेट होने के बाद भी दोनों ने बीच के ओवरों में रन रेट को 8 डॉट गेंदे खेली।

TRENDING NOW

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/new-zealand-beat-india-by-40-runs-in-2nd-t20i-to-level-series-1-1-657423″][/link-to-post]

महेंद्र सिंह धोनी की धीमी पारी: आमतौर पर महेंद्र सिंह धोनी को रनों का पीछा करते समय सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है लेकिन आज धोनी कमाल नहीं दिखा पाए। 10वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए धोनी ने पूरी पारी में कुल 12 डॉट गेंदे खेली, जिसकी वजह से रन रेट लगातार बढ़ता चला गया। उन्होंने कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए लेकिन धोनी स्ट्राइक रोटेट करने में भी नाकाम रहे। धोनी और कोहली के बीच 44 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी बनी, जिसमें से धोनी ने 24 गेंदो में 25 रन बनाए और 9 डॉट गेंद खेली। वहीं कोहली ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने केवल 4 डॉट खेली।