- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs New Zealand 3rd ODI: Vijay Shankar or Hardik Pandya ? playing XI for Virat Kohli
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कैसा होगा भारत का प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में कैसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन इस पर डालते हैं एक नजर
Published On Jan 27, 2019, 06:03 PM IST
Last UpdatedJan 27, 2019, 06:03 PM IST
Virat Kohli and MS Dhoni . @AFP
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त हासिल की। अब माउंट मानगुनई में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। हार्दिक पांड्या के टीम इंडिया से जुड़ने के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। कीवी टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में कैसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन इस पर डालते हैं एक नजर
ओपनिंग में रोहित और शिखर
दूसरे वनडे में इसी मैदान पर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शतकीय साझेदारी निभाई थी जिसके दम पर टीम 300 का स्कोर पार करने में कामयाब रही। दोनों पर एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए दमदार शुरुआत की जिम्मेदारी होगी।
मिडिल आर्डर में विराट कोहली, अम्बाती रायडू, केदार जाधव
पहले दो मैच में टीम के मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली के साथ अम्बाती रायडू और केदार जाधव नजर आए हैं। तीसरे मैच में भी टीम के इसी तिकड़ी के साथ उतरने की उम्मीद है। रायडू और कप्तान दोनों ने टीम के लिए छोटी उपयोगी पारी खेली थी जबकि जाधव ने 22 रन की तेज पारी खेल स्कोर 324 तक पहुंचाया था।
विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ही विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। दूसरे वनडे में रॉस टेलर की बिजली की रफ्तार से की गई स्टंपिंग टीम के लिए अहम साबित हुई। बल्ले से भी धोनी ने जोर दिखाते हुए 33 गेंद पर 48 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विजय शंकर की हार्दिक पांड्या होंगे ऑलराउंडर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में प्लेइंग इलवन में शामिल किए गए विजय शंकर की जगह हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किए जा सकते हैं। हार्दिक पांड्या के टीम से जुड़ने के बाद उनके प्लेइंग इलेवन विजय की जगह वह टीम की पहली पसंद हो सकते हैं।
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर, चहल, कुलदीप
मोहम्मद शमी ने नेपियर में मेजबान टीम को शुरुआती झटका दिया तो दूसरे वनडे में भुवनेश्वर ने यही काम किया। दोनों ही वनडे में स्पिन में युजवेंद्र और कुलदीप ने 6-6 विकेट चटकाए हैं। तीसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम में कुलदीप और चहल की जोड़ी नजर आएगी।