• Home
  • News
  • India vs New Zealand 4th ODI: Shubman Gill to debut, MS Dhoni to return – predicted XI

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में कैसा होगा भारत का प्लेइंग इलेवन

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को डेब्यू का मौका मिल सकता है जबकि महेंद्र सिंह धोनी चोट के बाद वापसी कर सकते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 30, 2019, 10:13 AM IST

Published On Jan 30, 2019, 10:13 AM IST

Last UpdatedJan 30, 2019, 10:13 AM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन वनडे जीतकर पांच मैचों की सीरीज को अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम चौथे मुकाबले में बदलाव के साथ उतरेगी। कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को डेब्यू का मौका मिल सकता है जबकि महेंद्र सिंह धोनी चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं हेमिल्टन वनडे में कैसा हो सकता है भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन।

ओपनिंग में रोहित और शिखर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रही रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ही टीम इंडिया की शुरुआत करने मैदान पर उतरेगी। धवन और रोहित दोनों ही पिछले तीन मुकाबले में दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। धवन रन बनाने का मामले में पहले जबकि रोहित दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

मिडिल आर्डर में शुभमन, अम्बाती रायडू, केदार जाधव

कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है। गिल को मिलिड ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। केदार जाधव और अम्बाती रायडू भी इस मैच में अपनी ही जगह पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी

तीसरे वनडे में चोट की वजह से बाहर बैठे महेंद्र सिंह धोनी चौथे मैच में वापसी कर सकते हैं। धोनी मांस-पेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे वनडे मैच से बाहर हुए थे।

ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या

लंबे समय बाद टीम में वापसी करते हुए हार्दिक पांड्या ने पहले ही मैच में शानदार फील्डिंग और गेंदबाजी का नजारा पेश किया। हार्दिक से चौथे वनडे में भी उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गेंदबाजी में खलील अहमद, भुवनेश्वर, चहल, कुलदीप

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हेमिल्टन वनडे में आराम दिया जा सकता है। शमी की जगह युवा गेंदबाज खलील अहमद को प्लेइंग इेलवन में जगह दी जा सकती है। खलील को अनुभवी भुवनेश्वर कुमार का साथ मिलेगा। स्पिनर में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी एक बार फिर से मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने मौजूद होगी।

Editor's Pick