न्यूजीलैंड में भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर टेस्ट और फिर वनडे सीरीज में मात देकर यहां पहुंची है। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया 5 वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी।
कैसे और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबलों को लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर जा सकते हैं। मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए हॉटस्टार पर जा सकते हैं।
कब देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड के मुकाबले
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे 23 जनवरी (नेपियर, सुबह 7.30 बजे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे 26 जनवरी (माउंट मानगुनई, सुबह 7.30 बजे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे 28 जनवरी (माउंट मानगुनई, सुबह 7.30 बजे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे 31 जनवरी (हेमिल्टन, सुबह 7.30 बजे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां वनडे 03 फरवरी (वेलिंगटन, सुबह 7.30 बजे)
टी 20 सीरीज के तीन मुकाबला
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 6 फरवरी (वेलिंगटन, दोपहर 12.30 बजे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 8 फरवरी (ऑक्लैंड, सुबह 11.30 बजे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 10 फरवरी (हेमिल्टन, दोपहर 12.30 बजे)
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, शुभमन गिल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।