• Home
  • News
  • India vs new Zealand: head to head in MCLEAN PARK, NAPIER

नेपियर में होगा सीरीज का आगाज, जानिए भारत का रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड तो उतना अच्छा नहीं है लेकिन हालिया फॉर्म बेहद शानदार है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 21, 2019, 08:07 PM IST

Published On Jan 21, 2019, 08:07 PM IST

Last UpdatedJan 21, 2019, 08:07 PM IST

indian team dhonai virat @Getty Images

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नेपियर में बुधवार से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड तो उतना अच्छा नहीं है लेकिन हालिया फॉर्म बेहद शानदार है।

नेपियर में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी तो उसकी नजर रिकॉर्ड को बेहतर करने की होगी। इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का अनुभव कड़वा ही रहा है। यहां टीम इंडिया ने मेजबान के खिलाफ कुल छह वनडे मैच खेला है। इसमें से सिर्फ दो मैच ही उसे जीतने में कामयाबी मिली है। बाकी के चार मैच न्यूजीलैंड के नाम रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड का नेपियर में दबदबा

1983 से 2015 तक मेजबान टीम ने इस मैदान पर अलग-अलग विरोधी टीम के खिलाफ कुल 40 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे 24 मैच में जीत मिली है जबकि महज 13 में टीम हारी है। दो मैच टाई हुए हैं जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला है।

पिछली बार न्यूजीलैंड ने मारी थी बाजी

साल 2014 में इस मैदान पर जब दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था तो बाजी न्यूजीलैंड ने मारी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने केन विलियमसन के 71 रन की बदौलत 293 रन का लक्ष्य रखा था। विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद भी टीम इंडिया को मुकाबला 24 रन से गंवाना पड़ा था।

नेपियर में कोहली और धोनी के बल्ले से निकले रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिछले दौरे पर यहां शानदार शतक जमाया था। कोहली ने 111 गेंद 123 रन की पारी खेली थी लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने यहां दो मुकाबलों में 84 रन के सर्वाधिक स्कोर के साथ 124 रन बनाए हैं।

Editor's Pick