- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs New Zealand, Kiwis crush India by 80 runs to register biggest win in t20
न्यूजीलैंड ने भारत पर दर्ज की टी20 की सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम के खिलाफ टी20 क्रिकेट में रन से लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
Published On Feb 06, 2019, 04:01 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2019, 04:01 PM IST
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा था जवाब में पूरी भारतीय टीम 139 रन पर ढेर हो गई। टीम को 80 रन से हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।
ओपनर टिम सेइफेर्ट ने 43 गेंद में सात चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रनों की तूफानी पारी खेली। कोलिन मनुरो ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने भी 22 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। यह टी-20 में न्यूजीलैंड टीम का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उसका सर्वोच्च स्कोर 215 रन था।
न्यूजीलैंड की टी20 में भारत पर बड़ी जीत
भारतीय टीम के खिलाफ टी20 क्रिकेट में रन से लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड ने टी20 में नागपुर में साल 2016 में 47 रन से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड ने जीत के लिए महज 127 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन पूरी टीम इंडिया सिर्फ 79 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।
| संख्या | विरोधी टीम | जीत का अंतर | साल और वेन्यू |
| 1 | न्यूजीलैंड | 80 रन | 2019, वेलिंग्टन |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 49 रन | 2010, ब्रिजटाउन |
| 3 | न्यूजीलैंड | 47 रन | 2016, नागपुर |
| 4 | न्यूजीलैंड | 40 रन | 2017, राजकोट |
| 5 | ऑस्ट्रेलिया | 31 रन | 2012, सिडनी |
भारत के खिलाफ टी20 में बड़ी जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से पहले भारतीय टीम को टी20 में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ब्रिजटाउन में 49 रन से हराया था।