×

भारत पाकिस्तान मैच में दोनों धोनी और अफरीदी बना सकते हैं रिकॉर्ड

शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - March 19, 2016 4:06 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी और शाहिद अफरीदी
महेंद्र सिंह धोनी और शाहिद अफरीदी

शनिवार शाम को जब भारतपाकिस्तान की टीमें ईडेन गार्डन में आमने सामने होंगी तो एक बार फिर से दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों की धड़कने कुछ देर के लिए थम जाएंगी। वैसे तो 2007 से शुरू हुए टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चार बार धूल चटाने में सफलता हासिल की है लेकिन भारतीय टीम को हर बार पाकिस्तान के हाथों यह जीत आसानी से नसीब नहीं हुई है। ऐसे में क्या पाकिस्तान टीम अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी? या भारत फिर से पाकिस्तान इतिहास को दोहराने में कामयाब होगा। खैर, इसका जवाब तो खुद ईडेग गॉर्डन का मैदान देगा ही। लेकिन इस मैच में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो बनने के लिए बेताब नजर आ  रहे हैं। कौन हैं ये रिकॉर्ड। आइए जानते हैं। भारत बनाम पाकिस्तान, आईसीसी टी20 विश्व कप 2016: लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

1. भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 64 टी20 मैचों में अब तक 982 रन बना चुके हैं और अपने 1,000 रन के क्लब से मात्र 18 रन दूर हैं। अगर वह आज के मैच में 18 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वे हजारिया क्लब में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं धोनी अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हुए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 48* है। ऐसे में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में अपना पहला टी20 अर्धशतक जमाना चाहेंगे। ये भी पढ़ें: वीडियो: भारत की हार पर शाहिद अफरीदी के लिए स्ट्रिप करेगी ये हसीना

2. इस मैच के साथ पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी भी रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। अफरीदी ने अब तक खेले गए 95 टी20 मैचों में एक  हजार  से ज्यादा रन और 95 विकेट लिए हैं और अगर  वह भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

TRENDING NOW

3. भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन अभी तक टी20 क्रिकेट में 47 विकेट ले चुके हैं और अगर वह आज के मैच में तीन विकेट लेने में कामाब होते हैं तो टी20 क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। उनके अलावा इरफान 28, युवराज सिंह 27, नेहरा 27, जडेजा 26 और हरभजन सिंह 26 विकेट ले चुके हैं।