add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम पाकिस्तान: टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी

भारतीय टीम जहां पाकिस्तान के खिलाफ जीत के अपने सिलसिले को जारी रखना चाहेगी वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान हार के अपने सिलसिले को तोड़ना चाहेगी

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - March 18, 2016 1:41 PM IST

महेन्द्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेंगे © Getty Images
महेन्द्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेंगे © Getty Images

विश्व कप 2016 का सबसे बहुप्रतिक्षित भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। भारतीय टीम जहां विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के अपने सिलसिले को जारी रखना चाहेगी वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भारत के खिलाफ हार के अपने सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारेंगे। तो आइए जानते हैं पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का कंबीनेशन क्या हो सकता है? क्या कप्तान धोनी बल्लेबाजों के बैटिंग क्रम में भी बदलाव कर सकते है? ALSO READ:  टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम पाकिस्तान: इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर

टॉप ऑर्डर:
पिछले तीन सीरीज में भारतीय टीम के टॉप आर्डर के साथ धोनी ने कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। कारण ये है कि भारतीय टॉप आर्डर में रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। धवन के फॉर्म में जरूर अनियमितता रही है लेकिन बड़े मैचों में उनके बल्ले से भी रन निकले हैं। ऐसे में धोनी एक बार फिर से टॉप आर्डर के लिए इन तीनों बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाएंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिडिल ऑर्डर:
भारतीय मध्य क्रम कप्तान धोनी के लिए चिंता का विषय है। युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों के बावजूद भारतीय मध्य क्रम प्रभावित करने में नाकाम रहा है। मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने तभी रन बनाए हैं जब टॉप ऑर्डर ने उन्हे अच्छा प्लेटफॉर्म दिया है। टॉप आर्डर के फ्लॉप होने की स्थिति में मध्य क्रम संघर्ष करती दिखी है। नंबर चार पर रैना कुछ खास कमाल नहीं दिखा रहे है ऐसे में कप्तान धोनी युवराज को या खुद को प्रमोट कर सकते हैं। धोनी ने पिछले मैच अच्छा प्रदर्शन किया था और वो अच्छी लय में भी दिखे ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वो खुद को नंबर चार पर उतार सकते है। उसके बाद युवराज और रैना को बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। ALSO READ: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब टीम इंडिया

लोवर ऑर्डर:
लोवर आर्डर को कभी-कभी ही बल्लेबाजी का मौका मिला है लेकिन जब भी टीम को जरूरत पड़ी वो नाकाम रहे हैं। हार्दिक पांड्या तेज रन बनाने में माहिर है लेकिन उनको विकेट पर टिकना भी सीखना होगा। ताकि जरूरत पड़ने पर वो मैच फीनिश भी कर सके। रवीन्द्र जडेजा एक बल्लेबाज से ज्यादा एक गेंदबाज नजर आ रहे हैं। ऐसे में धोनी जडेजा की जगह हरभजन को भी आजमा सकते है। अश्विन जरूर विकेट पर टिकने की हिम्मत दिखा पाए हैं।

पेस अटैक:
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम के लिए एकमात्र अच्छी खबर तेज गेंदबाजी रही। दोनों तेज गेंदबाजों खासकर बुमराह ने जिस तरह की गेंदबाजी की वो काबिलेतारीफ थी। बुमराह ने अपनी पेस और बाउंस के अलावा जिस तरह की बेहतरीन यार्कर गेंदें डाली उससे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को विकेट देने या संघर्ष करने के अलावा कोई और चारा नहीं था। बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ अपने उसी लय को जारी रखना चाहेंगे। जबकि नेहरा से भी भारतीय टीम को शुरूआती झटके की उम्मीद होगी। ALSO READ: क्या कैटरीना कैफ हैं विराट- अनुष्का के बीच ब्रेक अप का कारण?

स्पिन अटैक:
स्पिन की कमान इस मैच में भी रविचन्द्रन अश्विन के हाथों में होगी। दूसरे स्पिनर के रूप में धोनी हरभजन या जडेजा में किसी एक को चुन सकते हैं। हरभजन ने वैसे बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की है। लेकिन उनकी किफायती गेंदबाजी की क्षमता इस मैच में भारतीय टीम के काम आ सकती है।

संभावित अंतिम एकादश(बल्लेबाजी क्रम के अनुसार):
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान, विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा/हरभजन सिंह, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।