Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Published on - March 18, 2016 12:25 PM IST


शनिवार को इडेन गार्डन में भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान में भिड़ते हैं एक अलग तरह का मुकाबला देखने को मिलता है। दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। हालांकि अगर विश्व कप का रिकॉर्ड देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। पाकिस्तान कभी भी भारत को विश्व कप में हरा नहीं सका है। लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रूख बदल सकते हैं। भारतीय टीम की ताकत जहां उसकी मजबूती है वही पाकिस्तान टीम की ताकत उसकी गेंदबाजी है। तो अगर ये कहे की इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी और पाकिस्तान गेंदबाजों की भिड़ंत होगी तो गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। ALSO READ: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप: जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब टीम इंडिया
1.रोहित शर्मा बनाम मोहम्मद आमिर:
हाल के दिनों में इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ एशिया कप में शानदार गेंदबाजी कर मोहम्मद आमिर ने पूरे विश्व से वाहवाही बटोरी थी लेकिन रोहित शर्मा ने उनको एक साधारण गेंदबाज बताया था। इस मैच में रोहित और आमिर की भिड़ंत पर सबकी नजरें रहेंगी। आमिर रोहित को आउट कर ये बताना चाहेंगे कि वो विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं तो रोहित आमिर को एक साधारण गेंदबाज साबित करना चाहेंगे।
2.शिखर धवन बनाम मोहम्मद इरफान:
शिखर धवन पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे पाकिस्तान की स्तरीय तेज गेंदबाजी के सामने उनका टेस्ट होगा। पाकिस्तान के इरफान धवन को अपनी बाउंस से परेशान कर सकते हैं। लेकिन धवन अगर विकेट पर टिक गए तो पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी की शामत तय है। लेकिन इस मुकाबले में ज्यादा दबाव धवन पर रहेगा क्योंकि धवन के बल्ले से रन नहीं निकले हैं और इरफान इसी दबाव का फायदा उठाना चाहेंगे। ALSO READ: अगर पाकिस्तान ने भारत को हराया तो ये पाकिस्तानी मॉडल उतारेगी अपने कपड़े
3. विराट कोहली बनाम वहाब रियाज:
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान जब एक दूसरे से भिड़ी थी तब विराट कोहली ने अकेले दम पर भारत के लिए मैच निकाला था। इस मैच में भी वो पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे। पाकिस्तानी गेंदबाज विराट से पार पाने के लिए हर तरह की रणनीति अपनाएंगे। पाकिस्तान के वहाब रियाज यदि रंग में रहे तो वो विराट कोहली को परेशान कर सकते हैं। उनके पास गति के अलावा रिवर्स स्विंग और बेहतरीन आउटस्विंगर भी है जिसका इस्तेमाल वो विराट के खिलाफ करना चाहेंगे।
4. युवराज सिंह बनाम शाहिद अफरीदी:
भारतीय मध्य क्रम की बागडोर युवराज सिंह के कंधों पर होगी। भारत-पाक के पिछले मुकाबले में युवराज ने क्रीज पर एक छोर पर खूंटा गाड़ बल्लेबाजी करते हुए विराट का साथ निभाया था और फॉर्म में लौटे थे। इस मैच में युवराज अपनी उस धीमी पारी की भरपाई विस्फोटक बल्लेबाजी कर पूरा करना चाहेंगे। लेकिन इस दौरान उनका सामना अफरीदी के साथ होगा। अफरीदी एक बहुत ही शातिर गेंदबाज हैं जिनको पढ़ने में बल्लेबाजों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अफरीदी और युवराज का मुकाबला रोमांचक हो सकता है। ALSO READ: भारतीय कप्तान धोनी से वसूले जाएंगे साढ़े तीन लाख रूपये टैक्स
5.जसप्रीत बुमराह बनाम पाकिस्तान टॉप आर्डर:
न्यूजीलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह की गेंदबाजी की वो उस मैच में भारत के लिए एकमात्र अच्छी खबर थी। बुमराह इस मैच में भी अपनी पेस और बेहतरीन यार्कर के जरिये पाकिस्तानी टॉप आर्डर की कड़ी परीक्षा लेंगे। बुमराह ने जिस तरह की यार्कर गेंदें पिछले मैच में डाली थी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सावधान रहने की जरूरत है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
