add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली के पहले शतक के साथ डरबन वनडे में बने 5 बड़े रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - February 2, 2018 12:37 AM IST

विराट कोहली के धमाकेदार शतक की मदद से भारतीय टीम ने पहली बार डरबन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को वनडे मैच में हराया। डरबन में 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। विराट कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 189 रनों की शानदार साझेदारी बनी, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने केवल 4 विकेट खोकर 45.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी बने। इस जीत के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका का घर पर लगातार 17 मैच जीतने का सिलसिला खत्म कर दिया है।

1-कोहली और रहाणे के बीच बनी 189 रनों की साझेदारी भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में तीसरे विकेट के लिए बनाई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद कैफ की 102 रनों की साझेदारी के नाम था। गौरतलब है कि रहाणे और कोहली ने तीसरी बार वनडे मैच में तीसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी बनाई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2-विराट और रहाणे दोनों ही टीम इंडिया के लिए एक साल में लगातार पांच अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के अलावा सचिन तेंदुलकर (1994) ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं कोहली 2012 और 2013 में पहले भी वनडे मैचों में लगातार 5 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-1st-odi-virat-kohli-ajinkya-rahanes-partnership-guides-visitors-to-1st-win-over-proteas-in-durban-682932″][/link-to-post]

3-डरबन में 112 रनों की पारी खेलकर कोहली सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसी के साथ कोहली ने 9 देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है। कोहली ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हर उस देश में वनडे शतक लगाया है जहां उन्होंने मैच खेला है। कोहली ने अब तक पाकिस्तान में शतक नहीं लगाया है लेकिन उन्होंने वहां कोई वनडे मैच भी नहीं खेला है।

4-विराट कोहली कुमार संगाकारा के साथ जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जीते हुए मैचों में 37 शतक लगाए हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग (55) सबसे आगे हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर (53) दूसरे और हाशिम आमला (40) तीसरे नंबर पर हैं।

5-आज के मैच में ऐसा चौथी बार हुआ है जब किसी वनडे मैच में दोनों टीम के कप्तानों ने शतक लगाया हो। वहीं दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर ये कारनामा पहली बार हुआ है।