भारत-द.अफ्रीका, पहला टेस्ट- चौथे दिन के खेल का LIVE स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग

तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते धुल गया था

Edited By : Anoop Dev Singh |Jan 08, 2018, 01:46 PM IST

Published On Jan 08, 2018, 01:46 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2018, 01:46 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

भारत और द.अफ्रीका के बीच केपटाउन में पहले टेस्ट का चौथा दिन शुरू हो गया है। खेल का तीसरा दिन भले ही बारिश के चलते धुल गया था लेकिन चौथे और पांचवें दिन बिलकुल बारिश नहीं होगी और क्रिकेट फैंस को जबर्दस्त क्रिकेट देखने को मिलेगा। इस मैच का LIVE स्कोर कार्ड आप क्रिकेट कंट्री हिंदी पर देख सकते हैं। वहीं खेल की लाइव स्ट्रीमिंग आपको SONY liv पर देखने को मिलेंगी।

अब तक का खेल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम ने पहली पारी में द.अफ्रीका को भले ही 286 रनों पर समेट दिया लेकिन वो खुद भी पहली पारी में 209 पर सिमट गई। टीम इंडिया के बैटिंग लाइन अप में सिर्फ हार्दिक पांड्या ने अच्छी पारी खेली और 93 रन बनाए। टीम इंडिया के दूसरे दिग्गज बल्लेबाज पहली पारी में फेल रहे। इसके बाद द.अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं और उसे 142 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। दोनों ही विकेट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने झटके हैं, जिन्होंने दोनों ओपनर डीन एल्गर और एडेन मार्करम को पैवेलियन भेज दिया है। क्रीज पर कागिसो रबाडा और हाशिम आमला है, अगर द.अफ्रीकी टीम खेल के चौथे दिन किसी तरह अपनी बढ़त को 300 से ज्यादा रनों की कर लेती है तो टीम इंडिया के लिए केपटाउन में टेस्ट ड्रॉ कराना भी मुश्किल हो जाएगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2019-could-be-shifted-in-south-africa-due-to-general-elections-reports-676595″][/link-to-post]

आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम द.अफ्रीका में अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज़ जीत नहीं पाई है। केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर भी उसने कभी मैच नहीं जीता है। साथ ही पिछले 10 सालों की बात करें तो द.अफ्रीकी टीम ने न्यूलैंड्स के मैदान पर सिर्फ एक ही मैच गंवाया है।

Editor's Pick