• Home
  • News
  • India vs South Africa, 2nd ODI, preview: Hosts will look to bounce back in Centurion

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा वनडे: सेंचुरियन में बढ़त बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

भारत पहला वनडे जीतकर 1-0 से सीरीज में आगे है।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 04, 2018, 12:57 PM IST

Published On Feb 04, 2018, 12:57 PM IST

Last UpdatedFeb 04, 2018, 12:57 PM IST

© Getty Images

डरबन वनडे जीत चुकी भारतीय टीम दक्षिण आज सेंचुरिनय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलने उतरेगी। सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के लिए ये बढ़त बरकरार रखने को सुनहरा मौका है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही चोट की वजह से एबी डी विलियर्स को तीन मैचों से बाहर कर चुकी है और अब कप्तान फॉफ डु प्लेसिस भी चोट की वजह से दूसरी वनडे में शामिल नहीं हो रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास मेजबान टीम पर पूरी तरह हावी होने का मौका है।

भारत ने डरबन में पहला वनडे छह विकेट से जीतकर छह मैचों की श्रृंखला में 1 -0 से बढत बना ली। इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीका का अपनी सरजमीं पर फरवरी 2016 से चला आ रहा लगातार 17 जीत का सिलसिला थम गया। डरबन की हार के बाद दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा जब कप्तान डुप्लेसिस उंगली की चोट के कारण बाहर हो गए। उन्हें पहले वनडे में चोट लगी थी और स्कैन से पता चला कि उन्हें फ्रेक्चर है। वह वनडे और टी20 दोनों सीरीज नहीं खेल सकेंगे। इससे पहले एबी डिविलियर्स को भी तीसरे टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लगी थी लेकिन वह पहले तीन वनडे से ही बाहर हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेजबान टीम ने बल्लेबाज फरहान बेहारदीन की वनडे टीम में वापसी कराई है। विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन को भी क्विंटन डी कॉक के बैकअप के रूप में रखा गया है। डी कॉक चोटिल नहीं हैं बल्कि खराब फार्म से जूझ रहे हैं।सेंचुरियन वनडे से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन के खिलाफ एक और समस्या है हालांकि वनडे सीरीज के बाकी मैचों के लिये अभी कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है, मुमकिन है कि पूर्व कप्तान हाशिम आमला बाकी मैचों कमें कप्तानी करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, जेपी डुमिनी, एडेन मारक्रम, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मॉर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, एंडिल फुलकावेओ, कगिसो रबाडा, फरहान बेहारदीन।

भारत का इस मैदान पर रिकार्ड अच्छा रहा है और 11 वनडे में से यहां उसने चार जीते जबकि पांच हारे हैं। इसी मैदान पर भारत ने 2003 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां पांच वनडे में से भारत ने दो जीते और दो हारे हैं। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका पर भारत ने 2001 -02 में जीत दर्ज की थी ।

भारतीय टीम मैनेजमेंट को आखिरकार चौथे नंबर का स्थाई बल्लेबाज मिल गया है। अजिंक्य रहाणे ने डरबन वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलकर ये जगह पक्की कर ली है। विराट कोहली अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका को एक बार फिर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में फिरकी के नये बाजीगरों से जूझना होगा

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

Editors Pick