• Home
  • News
  • India vs South Africa: Quinton de kock become 2nd fastest to 1000 run in T20I after brendon mccullum

जीत के साथ डी कॉक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनाई विशेष क्‍लब में जगह

टी20 सीरीज में रविवार को क्‍विंटन डी कॉक ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 22, 2019, 11:28 PM IST

Published On Sep 22, 2019, 11:28 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2019, 11:28 PM IST

Quinton de Kock PTI

Quinton de Kock @ PTI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्‍म करने में सफल रही। कप्‍तान क्विंटन डी कॉक ने मैच में 52 गेंद पर 79 रन की अजेय पारी खेली। इसके साथ ही डी कॉक ने विकेटकीपर बल्‍लेबाज के रूप में रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

पढ़ें:- डी कॉक के अर्धशतक से जीता अफ्रीका, 1-1 से बराबर की सीरीज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले विकेटकीपर

इस मैच के साथ क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने के मामले में न्‍यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद दूसरे स्‍थान पर हैं। मैक्‍कुलम ने 31 पारियों में एक हजार रन बनाए थे जबकि डी कॉक 37 पारियों में ऐसा कर मोहम्‍मद शहजाद के साथ संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर हैं।

पढ़ें:- विराट: मुझे पता है कि बेंगलुरू की चेजिंग विकेट है, लेकिन मैं बल्‍लेबाजी चुनूंगा क्‍योंकि…

इस लिस्‍ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा तीसरे और इंग्‍लैंड के जोस बटलर चौथे स्‍थान पर हैं। संगकारा ने 38 पारियों में यह कारनामा किया था, जबकि बटलर 42 पारियों में टी20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर पाए थे।

बतौर कप्‍तान पहले दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

इस टी20 सीरीज के साथ क्‍विंटन डी कॉक को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्‍तानी सौंपी थी। डी कॉक ने इस जिम्‍मेदारी को बेहद अच्‍छे से निभाया। उन्होंने बतौर कप्‍तान अपने पहले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा। ऐसा करने वाले वो तीसरे कप्‍तान हैं। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने पहली बार यह कारनामा किया था। कनॉडा के नवनीत सिंह भी पहले ऐसा कर चुके हैं।

Editors Pick