add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ये रहा टीम इंडिया के हार का प्रमुख कारण

श्रीलंका के तरफ से कप्तान दिनेश चंदिमल ने संभल कर खेलते हुए 100 के स्ट्राइक रेट से अपनी टीम के लिए 35 रन बनाए

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 10, 2016 6:06 PM IST

टीम इंडिया  © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी 20 मैचों में ऑस्ट्रलियाई टीम को उसी के धरती पर क्लीन स्वीप दिया था। जिसके बाद भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊपर था। लेकिन कमजोर समझी जा रही श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को कल हुए मैच में पटखनी देते हुए ये साबित कर दिया कि वे भी एक मजबूत टीम है और विश्व कप के लिए वे भी प्रबल दावेदार है। नए खिलाडियों से भरी श्रीलंकाई टीम के युवा खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। युवा श्रीलंकाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने पुणे में खेले गए पहले टी 20 मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवरों में सिर्फ 101 रन ही बना पाई। आइए जानते है कल हुए मैच में भारतीय टीम के हार के क्या रहे कारण-  ये भी पढ़ें: स्टीव वॉ सबसे स्वार्थी खिलाड़ी: शेन वार्न

भारतीय सलामी बल्लेबाजों का ना चलना 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने कल हुए मैच में काफी निराश किया। कंगारुओं के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर चुके रोहित शर्मा ने अपने बल्लेबाजी से बहुत निराश किया। कल हुए मैच में रोहित शर्मा बहुत जल्दी में दिखे और दो गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर आउट होकर जल्दी पवेलियन के लिए चलते बने। रोहित पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। वहीं शिखर धवन भी सिर्फ 9 रन ही बना सके उन्होंने महज 13 गेंदों का सामना किया। ऐसे में शुरूआती झटके के बाद टीम इंडिया संभल ना सकी। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप मैच को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिया बड़ा बयान

श्रीलंका की खतरनाक गेंदबाजी

कल हुए टी20 मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को जल्दी चलता किया। श्रीलंका के तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहे कसुन रजिता ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट विकेट झटक लिए जिसके बाद टीम इंडिया ताश के पत्तो के तरह बिखर गई। टीम इंडिया को बड़े स्कोर के लिए ज्यादा रनों की दरकार थी, लेकिन रजिता ने रोहित और फिर अजिंक्य रहाणे को आउट कर ऐसा नही होने दिया। इसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज जल्दी आउट होकर चलते बने। ये भी पढ़ें: किलर मिलर होंगे किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान

दिनेश चंदिमल की कप्तानी पारी

भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा ने भारतीय टीम की तरफ से थोड़ी अच्छी गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को दो शुरूआती सफलताए दिला दी। अगर भारतीय गेंदबाजों ने टीम के तरफ से जल्दी विकेट निकाल लिए होते तो शायद स्थिति कुछ और ही होती। श्रीलंका के तरफ से कप्तान दिनेश चंदिमल ने संभल कर खेलते हुए 100 के स्ट्राइक रेट से अपनी टीम के लिए 35 रन बनाए जिसमें 1 चौका व 2 छक्के भी शामिल है और इस तरह से अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। ये भी पढ़ें: ब्रैंडन मैकुलम ने शान से कहा वनडे क्रिकेट को अलविदा (वीडियो)

भारतीय गेंदबाजों की लचर गेंदबाजी 

कल हुए मैच में भारतीय गेंदबाजों ने काफी निराश किया टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज टीम को जल्दी सफलता दिलाने में सफल ना रहा। केवल आशीष नेहरा ने श्रीलंकाई टीम को शुरूआती झटके दिए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने केवल 5 विकेट ही हासिल कर सके।

भारतीय बल्लेबाजों का सस्ते में आउट हो जाना

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नही कर सके और जल्दी पवेलियन की ओर चलते बने। टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह(10) व सुरेश रैना(20) ने टीम के लिए कोई बड़ा स्कोर नही खड़ा किया। वहीं भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बल्लेबाजी से निराश किया और केवल 2 रन ही बना पाए। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवरों में सिर्फ 101 रन ही बना पाई