add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत के खिलाफ पहले टी 20 मैच के लिए श्रीलंका की संभावित अंतिम एकादश टीम

श्रीलंका के तरफ से मध्य क्रम की बल्लेबाजी कप्तान दिनेश चंदिमल कर सकते है

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 9, 2016 11:09 AM IST

टीम श्रीलंका © Getty Images
टीम श्रीलंका © Getty Images

नये साल का पहला दौरा भारतीय टीम के लिए एक बराबर रहा। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों वनडे सीरीज गवाई लेकिन शानदार तरीके से वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 3 टी 20 मैच में शानदार जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर उसे क्लीन स्वीप कर दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम अपना विजय रथ आगे बढ़ाए रखना चाहेगी। भारतीय दौरे पर आयी श्रीलंका टीम ये मैच जीतकर टीम इंडिया को टी 20 रैंक से गिरना भी चाहेगी। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा चोट के कारण बाहर हैं जिसके कारण श्रीलंकाई टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है लेकिन वो हर हाल में भारत के खिलाफ मैच जीतना चाहेगी। आइए जानते है भारत के खिलाफ श्रीलंका के संभावित 11 खिलाड़ी- ये भी पढ़ें: तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 55 रनों से हराया

शीर्ष क्रम– श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान दूसरे मैच में खेलेगे। उनके जगह टीम में निरोशन दिक्वेला को टीम में जगह दी गयी हैं। श्रीलंका टीम पूरी तरह से युवा क्रिकेटरों से सजी हुई जिसमें कुछ पूराने खिलाड़ी भी है। युवा बल्लेबाज दनुश्का गनुथिलाका ने बहुत कम मैच खेले है। दनुश्का ने अभी हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ दो टी 20 मैच खेले है जिसमें से पहले मैच में उन्होंने 29 बाल में 46 रन बनाया लेकिन दूसरे मैच में वो कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए। लेकिन उनके अंदर दवाब में खेलने की काबिलियत है वो अपने बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते है और टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते है। कुमार संगकारा के संन्यास के बाद बाद नंबर 3 के पोजीशन को कोई भी क्रिकेटर पूरा नही कर सकता है। श्रीलंकाई टीम के लिए नंबर 3 की जगह पर बल्लेबाजी करने शायद निरोशन दिक्वेला आ सकते है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मध्य क्रम– श्रीलंका के तरफ से मध्य क्रम की बल्लेबाजी कप्तान दिनेश चंदिमल कर सकते है। दिनेश टी20 मैच में बड़े शॉट खेलने में माहिर है और टीम के लिए बड़े रन भी बना सकते है। थिसरा परेरा भी मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आ सकते है। टी 20 के अच्छे बल्लेबाजों में इनकी गिनती होती है ये आक्रामक शॉट्स खेलने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं 5 वें नंबर पर ऑल राउंडर दसून शनाका बल्लेबाजी करने आ सकते है। ये भी पढ़ें: आईपीएल में चयन से खुश हैं बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर

निचला क्रम और गेंदबाजी – मिलिंडा सिरिवार्दना का टी 20 रिकॉर्ड काफी ठीक रहा है ये एक माहिर बल्लेबाज भी है और साथ ही साथ एक एक बेहतरीन गेंदबाज भी है ये लम्बे शॉट खेलने के लिए भी जाने जाते है। सीक्कुजे प्रसन्ना लेग ब्रेक गेंदबाज व ऑल राउंडर खिलाड़ी है जो बेहद आक्रामक शॉट खेलने के लिए भी जाने जाते है इन्होंने कई बार टीम के लिए बड़े रन बनाए है। श्रीलंका की गेंदबाजी की कमान दुश्मंथा चमीरा व सचिथ्रा सेनानायके व कसून रजिथा संभालेगें। ये भी पढ़ें: भारतीय टीम को शीर्ष पर बने रहने के लिए श्रीलंका को श्रृंखला में हराना होगा

चमीरा अपने बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते है और अपने बाउंस के लिए भी इन्हें जाना जाता है वहीँ सेनानायके का टी20 रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है इनके पास काफी अच्छा अनुभव भी है अपने स्पिन गेंदबाजी के दम पर ये विरोधी टीम की हालत ख़राब कर सकते है और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ सकते है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रजिथा के पास सही लाइन लेंथ है जिसके कारण उन्होंने केवल 15 घरेलु मैच में इन्होंने 31 विकेट झटके।

पहले टी 20 मैच के लिए श्रीलंका की संभावित अंतिम एकदश टीम– दिनेश चंदिमल(कप्तान), दनुश्का गनुथिका, तिलकरत्ने दिलशान, निरोशन डिकवेलास,थिसरा परेरा, दसून शनाका, मिलिंदा सिरीवर्धना, सीक्कुजे प्रसन्ना, दुष्मंथा चमीरा, सचित्रा सेनानायके,कसुन रजिथा।