This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के संभावित 11 खिलाड़ी
टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - March 1, 2016 1:58 PM IST


एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को उसी के धरती पर 45 रनों से करारी शिकस्त दिया था। इसके बाद अपने दूसरे मैच में अपने चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को 27 फरवरी को खेले गए मैच में 5 विकेट से मात दिया। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले ऑस्ट्रेलिया को उसी के सरजमीं पर धुल चटाई थी। भारतीय टीम ने कंगारुओं को 3-0 से क्लीनस्वीप करके टी20 मैच सीरीज अपने नाम किया था। आपको बता दें कि एशिया कप से पहले भारतीय दौरे पर आयी श्रीलंका टीम को टी20 मैचों में टीम इंडिया ने 2-1 से मात दिया था। तो आइए जानते है श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के संभावित 11 खिलाड़ियों के नाम- ये भी पढ़ें: एशिया कप 2016, भारत बनाम श्रीलंका( प्रिव्यु): श्रीलंकाई शेरों को मात देने उतरेगी टीम इंडिया
शीर्ष क्रम- एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने जीत का अभियान जारी रखा हुआ है। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रन नहीं बना सके थे। वहीं उनके साथ बल्लेबाजी करने उतरे अंजिक्य रहाणे भी जल्दी आउट होकर पवेलियन की ओर चलते बने थे। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने पिछले मैच में टीम के लिए बड़े रन नहीं बना सके थे। इन दोनों खिलाडियों को मोहम्मद आमिर ने अपने ओवर में आउट किया था। आपको बता दें कि आमिर के द्वारा फेकी गयी एक गेंद से भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। ऐसा हो सकता है कि रोहित के जगह टीम में शिखर धवन खेले वैसे अगर सब कुछ ठीक रहा तो रोहित शर्मा बल्लेबाजी करेंगे। वहीं शिखर धवन को पिछले मैच में चोट के कारण आराम दिया गया था। नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली नजर आएंगे। विराट की जुझारू पारी के बदौलत ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। ये भी पढ़ें: जानें T20I में कब-कब हुआ सुपर ओवर का इस्तेमाल
मध्य क्रम – भारतीय मध्य क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना मध्य क्रम पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। पिछले मैच में उन्होंने कोई बड़ा स्कोर नहीं किया था और जल्दी पवेलियन की ओर चलते बने थे। रैना को मैदान पर और ज्यादा समय बिताने की जरुरत है ताकि वो टीम इंडिया के लिए बड़ा स्कोर खड़ा कर सके। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है उन्होंने कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई वो अंत तक टिके रहे। युवी ने मैदान पर समय बिताया और विराट का साथ दिया। विराट के साथ मिलकर उन्होंने लम्बी साझेदारी की और भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं वो नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आएंगे। ऐसा हो सकता है कि धोनी युएई के खिलाफ खुद को आराम दें और अपनी जगह पार्थिव पटेल को मौका दें। ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कितनी मजबूत भारतीय बल्लेबाजी
निचला क्रम- हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के साथ ही साथ अपने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाने में माहिर हैं। भारतीय कप्तान धोनी उन्हें संभावित 11 खिलाडियों में मौका जरुर देगें। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 3.3 ओवर 8 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वहीं टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया लगातार टी20 मैच जीत रही है. कप्तान धोनी टीम में श्रीलंका के खिलाफ कोई बदलाव करते नहीं आयेगें। ऐसा शायद हो सकता है कि रविंद्र जडेजा की जगह पवन नेगी को टीम में जगह मिलें। क्योंकि धोनी अपने इन्ही फैसलों के लिए जाने जाते हैं। वैसे योर्कर स्पेसलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं स्पिन गेंदबाजी की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथों में होगी और उनका साथ रवींन्द्र जडेजा देंगे। जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट लिए थे।
TRENDING NOW
संभावित टीम- रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा/पवन नेगी, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।
