Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Published on - February 29, 2016 2:47 PM IST


एशिया कप में बांग्लादेश और पाकिस्तान को मात देने के बाद भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका के साथ दो-दो हाथ करेगी। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और एशिया कप से पहले श्रीलंका को घरेलू T20I सीरीज में 2-1 से मात दे चुकी है। भारतीय टीम एशिया कप में जीत के रथ पर सवार है। वही दूसरी ओर श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम साल 2016 में सिर्फ एक T20I मैच हारी है, श्रीलंका के लिए खुशी की बात ये है कि भारतीय टीम को ये हार श्रीलंका के खिलाफ ही मिली है। आंकड़ों और मौजूदा प्रदर्शन के हिसाब से भारतीय टीम श्रीलंका से आगे है। ALSO READ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कितनी मजबूत भारतीय बल्लेबाजी
बात करें दोनों टीमों की तो हाल के दिनों में भारत ने एक टीम के रूप में प्रदर्शन किया है। भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि भारतीय टीम की रोहित शर्मा और विराट कोहली पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता महंगी पड़ सकती है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित जल्दी पवेलियन लौट गए थे तो भारतीय टीम की हालत भी खस्ता थी। वो तो विराट ने अपनी शानदार पारी से टीम को जीत दिला दी। लेकिन भारत को अपनी इस कमी से जल्द से जल्द उबरना पड़ेगा। रैना, युवराज और धोनी जैसे बल्लेबाजों को विराट और रोहित के फेल होने की दशा में रन बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। ALSO READ: स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर के रूप में उम्मीद जगाते हार्दिक पांड्या
अगर अंतिम एकादश की बात करें तो शिखर धवन चोट से उबर चुके है, रोहित शर्मा की चोट भी गंभीर नहीं है तो दोनों बल्लेबाजों के खेलने की संभावना है। धवन की वापसी की स्थिति में रहाणे को स्थान गंवाना पड़ेगा। बाकि टीम वैसे ही रहने की संभावना है। भारतीय टीम की गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह ने हाल फिलहाल के लिए भारत को तेज गेंदबाजी की चिंता से दूर किया है और नियमित रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अश्विन ने स्पिन की बागडोर को बखूबी संभाला है तो जडेजा और युवराज उनका बखूबी साथ निभा रहे है। ALSO READ: बल्लेबाजों की भीड़ में चमक बिखेरते ये गेंदबाज
श्रीलंकाई टीम ने यूएई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर फॉर्म में लौटने के संकेत दिये थे। लेकिन बांग्लादेश ने श्रीलंका को चारों खाने चित कर जीत हासिल की। श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी चिंता तिलकरत्ने दिलशान का फॉर्म में ना होना है। टॉप आर्डर में दिनेश चंडीमल के अलावा कोई बल्लेबाज रन नहीं बना पाया है। मध्य क्रम में एंजेलो मैथ्यूज का फॉर्म में ना होना भी श्रीलंका के लिए सिर दर्द साबित हो सकता है। भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रन बनाना ही होगा वरना उनका मैच हारना तय हैं क्योंकि भारतीय बल्लेबाज गजब की फॉर्म में हैं। ALSO READ: क्या एक दशक पहले विराट कर पाते आमिर की तारीफ?
गेंदबाजी में लसिथा मलिंगा की वापसी श्रीलंका के लिए अच्छी खबर है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मलिंगा नहीं खेल पाए थे। मलिंगा के साथ नुवान कुलसेकरा और दुष्मंथा चमीरा टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। स्पिन गेंदबाजी की कमान रंगना हेरथ के हाथों में होगी। एंजेलो मैथ्यूज पांचवे गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।
दोनो टीमें इस प्रकार है:
भारत:
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार।
श्रीलंका:
लसिथ मलिंगा(कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दुष्मंथा चमीरा, दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवेला, तिलकरत्ने दिलशान, रंगना हेरथ, स्नेहन जयसूर्या, चामरा कपूगेदरा, नुवान कुलसेकरा, थिसारा परेरा, सचित्रा सेनानायके, दशून शानका, मिलिंदा सीरीवर्धना, जेफ्री वांडर्से।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
