Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 1, 2016 3:08 PM IST


एशिया कप में आज भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। एशिया कप से पहले भारतीय टीम श्रीलंका को अपनी पिच पर 2-1 से हरा चुकी है इसलिये इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। लेकिन पुणे टी20 में जिस तरह श्रीलंकाई टीम ने भारतीय बल्लेबाजों की कमियों को उजागर करते हुए जीत हासिल की थी वो कही ना कही भारतीय टीम के जेहन में जरूर होगी। भारतीय टीम एशिया कप में अब तक के सफर में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हरा चुकी है जबकि श्रीलंका को यूएई के खिलाफ जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
बात करें भारत और श्रीलंका के T20I रिकॉर्ड की तो दोनों टीमें लगभग बराबरी पर हैं। भारत और श्रीलंका के बीच कुल 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। 5 मौकों पर भारतीय टीम श्रीलंका पर भारी पड़ी है तो 4 मौकों पर श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। अंतिम 5 मुकाबलों की बात करें तो 3 मुकाबले भारत के हिस्से में रहे तो 2 में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी है। लेकिन श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2014 के फाइनल में भारत को हराने का कारनामा दिखाया था। ALSO READ: एशिया कप 2016, भारत बनाम श्रीलंका( प्रिव्यु): श्रीलंकाई शेरों को मात देने उतरेगी टीम इंडिया
दोनों टीमें की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो कुमार संगाकारा के नाम सबसे ज्यादा रन हैं। संगाकारा ने 4 मैचों में 235 रन बनाए हैं। सुरेश रैना 9 मैचों में 212 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर 159 रन बनाने वाले चामरा कपूगेदरा हैं। 2 मैचों में 135 रन के साथ विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं। ALSO READ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कितनी मजबूत भारतीय बल्लेबाजी
दोनों देशों के बीच हुए मुकाबलों में सबसे सफल गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन हैं। अश्विन ने 5 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। आशीष नेहरा 7 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अशोक डिंडा का नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर है। डिंडा ने 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।
दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड संगाकारा और युवराज सिंह के पास है। दोनों बल्लेबाजों ने 8-8 छक्के लगाए हैं। 6 छक्कों के साथ एंजेलो मैथ्यूज तीसरे स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली, दसून शानका, चामरा कपूगेदरा और सुरेश रैना ने 5-5 छक्के लगाए हैं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
