add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

प्रिव्यू: चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को हरा सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत

आज टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा वनडे मैच खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - July 2, 2017 11:04 AM IST

IND-vs-WI

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का चौथा मैच आज सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत पहले ही 2-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर वह सीरीज पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा। वहीं मेजबान टीम के लिए यह करो या मरो का मौका है, अगर वह आज के मैच में जीत नहीं दर्ज पाते तो सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। टीम इंडिया आज अपनी बेंच स्ट्रैंथ को भी आजमा सकती है। कप्तान विराट कोहली इस मैच के लिए ऋषभ पंत को टीम में जगह दे सकते हैं। आइए दोनों टीमों की रणनीति पर एक नजर डालते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत: दो लगातार वनडे मैच जीतकर टीम इंडिया के हौसले काफी बढ़े हुए हैं। सलामी बल्लेबाजी अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन अच्छे फॉर्म में हैं, वहीं कप्तान कोहली भी लगातार रन बना रहे हैं। पिछले मैच में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी फॉर्म में लौट आए। साथ ही निचले क्रम में केदार जाधव भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि युवराज सिंह का खामोश बल्ला टीम इंडिया की परेशानी की वजह बन सकता है।

वैसे मुमकिन है कि आज के मैच में युवराज की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जाय। पंत हाल ही में एक सफल आईपीएल सीजन खेल कर आए हैं, उनकी टीम भले ही ना जीती हो लेकर उनके बल्ले से लगातार रन निकले हैं। इस दौरे के लिए टीम में शामिल दिनेश कार्तिक को भी अब तक मैदान पर आने का कोई मौका नहीं मिला है। ऐसे में देखना होगा कि कोहली किसे चुनते हैं। [ये भी पढ़ें: ’10 जुलाई को चुना जाएगा टीम इंडिया का हेड कोच]

गेंदबाजी की बात करें तो युवा कुलदीप यादव ने सभी को प्रभावित किया है। पिछले मैच में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर बीच के ओवरों का जिम्मा संभाला था और दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए थे। तेज गेंदबाजी के लिए टीम में भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। पिछले मैच में तीनों ने शानदार गेंदबाजी की थी, हालांकि भुवी को कोई विकेट नहीं मिला था लेकिन उन्होंने पांच ओवर में केवल 19 रन दिए थे। मुमकिन ये भी है कि इस मैच में भुवी की जगह मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किया जाय। साथ ही पार्ट टाइम गेंदबाज जाधव भी टीम इंडिया के नए हथियार बनते जा रहे हैं।

वेस्टइंडीज: अपने ही घरेलू मैदान पर दो मैच हारने के बाद कप्तान जेसन होल्डर को सोचना होगा कि आखिर उनकी टीम से गलती कहां हुई। देखा जाय तो वेस्टइंडीज टीम में शाई होप और रोस्टन चेज को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि पिछले मैच में जेसन मोहम्मद ने 40 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी लेकिन दूसरे छोर पर साथ ना मिलने की वजह से वह टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। वेस्टइंडीज टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी, ऐसे में चौथे वनडे के लिए अंतिम एकादश में कुछ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। [ये भी पढ़ें: एक बार फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान]

गेंदबाजी में भी विंडीज टीम का वही हाल है, माइगुल कमिंस के अलावा पिछले मैच में कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका था। कप्तान और मुख्य गेंदबाज होने के नाते जेसन होल्डर को गेंदबाजी मोर्चा संभालना होगा क्योंकि वह भी जानते हैं कि बल्लेबाज कितने भी रन बना दें लेकिन मैच जीतने के लिए गेंदबाजों का चलना बहुत जरूरी है।

भारतीय टीम की संभावित अंतिम एकादश: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज की संभावित अंतिम  एकादश: ईविन लुईस, काइल होप, शाई होप, जेसन मोहम्मद, रोस्टन चेस, सुनील रॉवमेन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, मिगेल कमिंस, अल्जरारी जोसेफ, केस्किर विलियम।