add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया की दूसरी बड़ी जीत, घरेलू जमीं पर सीरीज जीत का 'सिक्‍सर'

भारत ने सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे में विंडीज को 9 विकेट से रौंदा।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - November 1, 2018 8:21 PM IST

वेस्‍टइंडीज की टीम ने दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में करारी शिकस्‍त झेलने के बाद जिस प्रकार से वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में प्रदर्शन किया था उससे तो ऐसा लगा कि मेहमान टीम लिमिटेड ओवर में मेजबान को कड़ी टक्‍कर देने वाली है। लेकिन सीरीज के अंतिम दो मैचों में टीम इंडिया ने जिस तरह से विंडीज को धोया उससे फिर उसकी कलई खुल गई।

भारतीय टीम ने पांचवें और अंतिम वनडे में विंडीज को 9 विकेट से रौंदकर 5 मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली। ये टीम इंडिया की अपने घर में लगातार छठी वनडे सीरीज जीत है। भारत को आखिरी बार उसे दक्षिण अफ्रीका ने भारत में 2015 में वनडे सीरीज में 3-2 से शिकस्त दी थी। इसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में वनडे सीरीज में अजेय है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गेंद के लिहाज से भारत की दूसरी बड़ी जीत

भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम वनडे में वेस्‍टइंडीज को 211 गेंद शेष रहते 9 विकेट से रौंद दिया। गेंदों के लिहाज से भारत की ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने केन्‍या को 231 गेंद बाकी रहते 2001 में हराया था। ये मैच ब्‍लोएमफोंटेन में हुआ था।

टीम इंडिया वर्ष 2015 में ऑस्‍ट्रेलिया के पर्थ में यूएई को 187 गेंद बाकी रहते हरा चुकी है।

कोहली ने सलमान बट को पीछे छोड़ा

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में कुल 453 रन बनाए। किसी पांच मैचों की बायलेट्रल वनडे सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड पाकिस्‍तान के ओपनर फखर जमां के नाम है।

फखर ने इस वर्ष जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में कुल 515 रन बनाए थे। जिम्‍बाब्‍वे के वर्तमान कप्‍तान हैमिल्‍टन मासाकादजा ने वर्ष 2009 में केन्‍या के खिलाफ 467 रन बनाए थे। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर कोहली का नाम है।

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान सलमान बट ने 2008 में बांग्‍लादेश के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में कुल 451 रन बनाए थे।

इस मामले में कोहली ने गांगुली की बराबरी की

विराट कोहली वनडे में 6ठी बार मैन ऑफ द सीरीज बने। इस लिस्‍ट में भारतीयों में दिग्‍गज सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन 14 जबकि सिक्‍सर किंग के नाम से विख्‍यात ऑलराउंडर युवराज सिंह 7 बार वनडे में मैन ऑफ द सीरीज चुने जा चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली 6 बार मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत चुके हैं।

भारत ने विंडीज के खिलाफ 8वीं बायलेट्रल सीरीज जीती

भारतीय टीम की वेस्‍ट इंडीज के खिलाफ लगातार ये आठवीं बायलेट्रल वनडे सीरीज जीत है। टीम इंडिया 2007 से विंडीज के खिलाफ अब तक कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है। इसके अलावा भारत 2007 से श्रीलंका से अब तक कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है।