35 साल से भारत में वेस्टइंडीज को नहीं मिली टेस्ट सीरीज में जीत
साल 1984 में आखिरी बार वेस्टइंडीज की टीम को भारत में टेस्ट सीरीज जीत मिली थी। 35 साल से टीम यहां सीरीज जीतने को तरस रही है।
Published On Oct 01, 2018, 02:34 PM IST
Last UpdatedOct 01, 2018, 02:34 PM IST
India captain Virat Kohli
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज को खेलना है। साल 1983 में आखिरी बार वेस्टइंडीज की टीम को भारत में टेस्ट सीरीज जीत मिली थी। 35 साल से टीम यहां सीरीज जीतने को तरस रही है।
साल 2013 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आखिरी बार आई थी। यह सीरीज दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की विदाई सीरीज थी। इसे भारतीय टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था।
अब तक वेस्टइंडीज की टीम ने भारत में 11 टेस्ट सीरीज खेली है। एक वक्त दुनिया की बेहतरीन टीमों में शुमार वेस्टइंडीज 1948 से लेकर 1974 तक टीम इंडिया पर हावी रही। 1974 से 2013 तक भारतीय टीम ने दबदबा कायम किया है।
पिछले 35 साल से भारत में नहीं जीता टेस्ट
वेस्टइंडीज की टीम ने भारत में आखिरी बार 1983-84 में टेस्ट सीरीज जीती थी। 3 मैचों की सीरीज में भारत को तीनों मुकाबलों में हराकर विंडीज टीम इसे अपने नाम किया था। 1987-88 चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी जबकि 1994-95 में भी नजीता बराबर ही रहा था।
पिछली तीन सीरीज भारत के नाम
वेस्टइंडीज की टीम को लगातार पिछली तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। 2002-03 में तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से जीता था। 2011-12 में भी तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से बाजी मारी थी जबकि 2013-14 दो मुकाबलों की सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया था।