पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले 15वें भारतीय बने
टेस्ट डेब्यू पर पृथ्वी ने शानदार शतक बनाया और ऐसा करने वाले दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया।
Published On Oct 04, 2018, 12:56 PM IST
Last UpdatedOct 04, 2018, 12:56 PM IST
Prithvi Shaw @IANS
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे पृथ्वी शॉ ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। टेस्ट डेब्यू पर पृथ्वी ने शानदार शतक बनाया और ऐसा करने वाले दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया।
WHAT A DEBUT
Prithvi Shaw brings up his maiden Test. At 18 years 329 days, he has now become the youngest Indian to score a century on debut!
https://t.co/SreOH45VXi pic.twitter.com/7r8UFsPD5A— ICC (@ICC) October 4, 2018
राजकोट टेस्ट में पृथ्वी शॉ ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। इस मैच में पारी की शुरुआत करने आए पृथ्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया। अपने डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले पृथ्वी दुनिया के 106 वें जबकि भारत के 15वें बल्लेबाज बनें।
डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
| नाम | विरोधी टीम | स्कोर | साल | जगह |
| लाला अमरनाथ | इंग्लैंड | 118 | 1933 | मुंबई |
| दीपक सोधन | पाकिस्तान | 110 | 1952 | कोलकाता |
| एजी कृपाल सिंह | न्यूजीलैंड | 100* | 1955 | हैदराबाद |
| अब्बास अली बेग | इंग्लैंड | 112 | 1959 | मैनचेस्टर |
| हनुमंत सिंह | इंग्लैंड | 105 | 1964 | दिल्ली |
| गुंडप्पा विश्वनाथ | ऑस्ट्रेलिया | 137 | 1969 | कानपुर |
| सुरेंदर अमरनाथ | न्यूजीलैंड | 124 | 1976 | ऑकलैंड |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | इंग्लैंड | 110 | 1984 | कोलकाता |
| प्रवीण आमरे | दक्षिण अफ्रीका | 103 | 1992 | डरबन |
| सौरव गांगुली | इंग्लैंड | 131 | 1996 | लंदन |
| वीरेंद्र सहवाग | दक्षिण अफ्रीका | 105 | 2001 | |
| सुरेश रैना | श्रीलंका | 120 | 2010 | कोलंबो |
| शिखर धवन | ऑस्ट्रेलिया | 187 | 2013 | मोहाली |
| रोहित शर्मा | वेस्टइंडीज | 177 | 2013 | कोलकाता |
| पृथ्वी शॉ | वेस्टइंडीज | 100* | 2018 | राजकोट |
भारत की तरफ से अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले लाला अमरनाथ पहले भारतीय बल्लेबाज थे। रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से खेलते हुए 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक बनाया था। पृथ्वी ने 56 गेंद पर अपना अर्धशतक बनाया था जबकि 99वें गेंद खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके निकले।
The youngest Indian batsman to score a century on Test debut – what an entrance from @PrithviShaw!
https://t.co/SreOH4nxlS#INDvWI #howzstat pic.twitter.com/42otMv4orD
— ICC (@ICC) October 4, 2018
डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक
| नाम | विरोधी टीम | गेंद | साल | जगह |
| शिखर धवन | ऑस्ट्रेलिया | 85 | 2013 | मोहाली |
| ड्वेन स्मिथ | दक्षिण अफ्रीका | 93 | 2004 | केपटाउन |
| पृथ्वी शॉ | वेस्टइंडीज | 99 | 2018 | राजकोट |
पृथ्वी ने इस पारी में महज 99 गेंद खेलकर शतक बनाया। डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने वालों कि लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं। भारत के शिखर धवन 85 गेंद पर सैंकड़ा जड़ लिस्ट में सबसे उपर हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ का नंबर आता हैं। स्मिथ ने केपटाउन में 93 गेंद खेलकर शतक बनाया था।